बालाघाट कोतवाली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक और मालखाना प्रभारी राजीव पंद्रे को मालखाने से ₹55 लाख नकद और सोने-चांदी के जेवरात पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से ₹40 लाख की राशि बरामद कर ली गई है।
.
ज्वेलर्स दुकान पर पुलिस की दबिश
मालखाने से गायब जेवरों के संबंध में पूछताछ के दौरान आरोपी राजीव पंद्रे ने बताया कि उसने कुछ जेवर गिरवी रखे या बेच दिए थे। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने शाम को राजवंश ज्वेलर्स दुकान पर दबिश दी। यहां से 140 ग्राम सोने के जेवर बरामद किए गए।
डीएसपी महिला सेल करेंगी जांच
मामले की जांच अब महिला सेल डीएसपी प्रतिष्ठा राठौर को सौंपी गई है, जो इस केस को लीड कर रही हैं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी कब से मालखाने से पैसा निकाल रहा था और क्या इस बड़ी चोरी में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है।
देखिए कार्रवाई की तस्वीरें


