ग्वालियर की धैर्या ने किया नाम रोशन: 4वीं राष्ट्रीय मॉडर्न पेंटाथलॉन में जीते गोल्ड-सिल्वर मेडल; अब UIPM वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलने जाएगी साउथ अफ्रीका – Gwalior News

ग्वालियर की धैर्या ने किया नाम रोशन:  4वीं राष्ट्रीय मॉडर्न पेंटाथलॉन में जीते गोल्ड-सिल्वर मेडल; अब UIPM वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलने जाएगी साउथ अफ्रीका – Gwalior News


धैर्या ने मंगलवार को भी तरुण पुस्कर में एक प्रतियोगिता में गोल्ड जीता है।

ग्वालियर की आठ साल की धैर्या साहू ने अपने शहर का नाम रोशन किया है। हाल ही में हुई 14वीं राष्ट्रीय मॉडर्न पेंटाथलॉन प्रतियोगिता में उसने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर ग्वालियर का मान बढ़ाया है। इतना ही नहीं, अब धैया UIPM (यूनियन इंटरनेशनल पेंटाथलॉन मॉडर्

.

धैर्या अभी आठ साल कुछ माह की हैं। उनके कोच विनोद का कहना है कि बचपन में जब धैर्या उनके पास आई थीं, तब उन्हें पानी से डर लगता था, लेकिन कड़ी मेहनत से उसने वो कर दिखाया जो उसकी उम्र के बच्चे सोच भी नहीं सकते। साउथ अफ्रीका जाने की खबर पर कोच ने अपनी खिलाड़ी को बधाई दी है।

अपने मां-पिता, कोच व बहन के साथ धैर्या साहू।

8 साल की नन्ही खिलाड़ी ने जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

ग्वालियर के हरिशंकरपुर निवासी आठ साल की धैर्या साहू के पिता अनिल साहू व्यवसायी हैं और मां ज्योति साहू जिला प्रशासन में पदस्थ हैं। हाल ही में हुई 14वीं राष्ट्रीय मॉडर्न पेंटाथलॉन प्रतियोगिता में नन्ही खिलाड़ी धैर्या ने दो पदक अपने नाम किए थे।

4 से 7 अक्टूबर के बीच खेली गई इस प्रतियोगिता में धैर्या साहू ने अंडर-9 आयु वर्ग में बायथल स्टाइल में गोल्ड और ट्रायथलीट स्टाइल में सिल्वर मेडल जीतकर ग्वालियर का मान बढ़ाया है। बायथल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को 200 मीटर दौड़, 50 मीटर तैराकी और वापस 200 मीटर दौड़ करनी होती है।

धैर्या ने शुरुआत से बढ़त बनाए रखी और फिनिश लाइन तक अपनी स्पीड बनाए रखते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा ट्रायथलीट में सिल्वर मेडल जीतकर ग्वालियर का नाम रोशन किया है।

कोच ने कहा- धैर्या को बचपन में लगता था पानी से डर

ग्वालियर की नन्ही खिलाड़ी धैर्या साहू की सफलता पर जिला मॉडर्न पेंटाथलॉन संघ ग्वालियर के सचिव व कोच विनोद कश्यप ने बताया कि इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर दो पदक जीतना ग्वालियर के लिए गर्व की बात है। अब वह साउथ अफ्रीका में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। जब कुछ समय पहले धैर्या मेरे पास आई थी, तो उसे पानी से डर लगता था, लेकिन धीरे-धीरे उसकी झिझक दूर हुई और वह कदम आगे बढ़ाती चली गई। आज के समय में वह अपने हमउम्र बच्चों से काफी आगे निकल गई है।

धैर्या साहू ने 14वीं राष्ट्रीय मॉडर्न पेंटाथलॉन प्रतियोगिता में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता है।

धैर्या साहू ने 14वीं राष्ट्रीय मॉडर्न पेंटाथलॉन प्रतियोगिता में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता है।

8 से 11 दिसंबर को साउथ अफ्रीका में होगी UIPM बायथल/ट्रायथलीट वर्ल्ड चैंपियनशिप

अब ग्वालियर की धैर्या साहू इसी साल 8 से 11 दिसंबर तक साउथ अफ्रीका में होने जा रही UIPM बायथल/ट्रायथलीट वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। मध्य प्रदेश से वह एकमात्र खिलाड़ी है, जिसका चयन हुआ है। इस पर धैर्या के परिवार और कोच ने काफी खुशी व्यक्त की है।



Source link