RTI एक्टिविस्ट ने फिर लगाए IAS नागार्जुन पर आरोप, कहा… रिश्वत के पैसे से भोपाल में करोड़ों की जमीन खरीदी!

RTI एक्टिविस्ट ने फिर लगाए IAS नागार्जुन पर आरोप, कहा… रिश्वत के पैसे से भोपाल में करोड़ों की जमीन खरीदी!


Last Updated:

IAS Nagarjuna B Gowda News: वर्तमान में खंडवा में तैनात आईएएस नागार्जुन पर फिर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. आरटीआई एक्टिविस्ट ने प्रेस कांफ्रेंस में सुबूत भी दिए. जानें…

आईएएस नागार्जुन और RTI एक्टिविस्ट आनंद जाट.

रिपोर्ट: प्रवीण सिंह तनवेर

Harda News: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में अवैध खनन और भ्रष्टाचार के आरोपों ने एक बार फिर सरकारी अमले को निशाने पर लिया गया है. RTI एक्टिविस्ट आनंद जाट ने प्रेस वार्ता में हरदा के पूर्व एडीएम (IAS) डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा पर फिर आरोप लगाए हैं. बता दें कि पहले भी उन्होंने मीडिया के सामने डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा पर रिश्वतखोरी और नियमों की अनदेखी के सनसनीखेज आरोप लगाए थे.

पहले दावा किया था कि गौड़ा ने हरदा पोस्टिंग के दौरान पाथ इंडिया लिमिटेड कंपनी को फायदा पहुंचाया, जिसके चलते 51.67 करोड़ रुपये के जुर्माने को महज 4,032 रुपये कर दिया. इस बार उन्होंने कहा, मीडिया उनसे सुबूत आरोपों के सुबूत मांग रही थी. ऐसे में वो सुबूत दे रहे हैं. दावा कि डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने भोपाल के पास लगभग 4 एकड़ जमीन रिश्वत के पैसे से खरीदी है. कुल प्रापर्टी 8 करोड़ की बताई जा रही है.

ड्रोन वीडियो भी जारी किया
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाट ने दावा किया, अंधेरीखेड़ा गांव में कंपनी ने बिना अनुमति 3.11 लाख क्यूबिक मीटर मुर्रम मिट्टी का अवैध उत्खनन किया. तत्कालीन एडीएम प्रवीण फूलबागर ने 51 करोड़ का नोटिस जारी किया था, लेकिन गौड़ा के कार्यकाल में सुनवाई के बाद जुर्माना घटा दिया गया. जाट ने दावा किया, यह फैसला रिश्वत के एवज में लिया गया, जिसमें 10 करोड़ रुपये की घूस शामिल थी. आरोप लगाया, “गौड़ा ने कंपनी को हाईवे निर्माण में लाभ पहुंचाया, जबकि नियमों की अनदेखी की.” जाट ने साबित करने के लिए अंधेरीखेड़ा का ड्रोन वीडियो भी जारी किया, जिसमें बड़े पैमाने पर उत्खनन दिख रहा है.

आरोपों का खंडन, IAS नागार्जुन ने कहा…
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा जो वर्तमान में खंडवा जिला पंचायत के सीईओ हैं, ने आरोपों का खंडन किया. उन्होंने कहा, जुर्माना उनके कार्यभार संभालने से पहले जारी हुआ था और फैसला दस्तावेजों व सुनवाई के आधार पर लिया गया. “उत्खनन मात्र 2,688 क्यूबिक मीटर था, न कि 3 लाख. भारतमाला प्रोजेक्ट में मिट्टी पर रॉयल्टी छूट है, इसलिए गणना गलत थी. कोई साक्ष्य नहीं मिला, इसलिए रद्द किया.” गौड़ा ने जाट पर ब्लैकमेल का आरोप लगाया, जिनके खिलाफ 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं. हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने भी कहा कि प्रक्रिया का पालन हुआ. अपील का रास्ता खुला है, लेकिन कोई सबूत पेश नहीं किया गया.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

RTI एक्टिविस्ट ने फिर लगाए IAS नागार्जुन पर आरोप, कहा… रिश्वत से जमीन खरीदी!



Source link