दिवाली में मध्‍य प्रदेश जाने वालों के लिए दो दिन चलेगी ये ट्रेन,जानें शेड्यूल

दिवाली में मध्‍य प्रदेश जाने वालों के लिए दो दिन चलेगी ये ट्रेन,जानें शेड्यूल


Last Updated:

भारतीय रेलवे ने दिवाली पर रानी कमलापति-निजामुद्दीन फेस्टिवल ट्रेन 17-18 अक्टूबर को और दरभंगा-यशवन्तपुर पूजा विशेष गाड़ी 20 अक्टूबर से 20 नवम्बर तक चलाने का शेड्यूल जारी किया है.

सांकेतिक फोटो

नई दिल्‍ली. भारतीय रेलवे ने मध्‍य प्रदेश जाने वालों के लिए स्‍पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इसका शेड्यूल जारी कर दिया गय है. 17 और 18 अक्‍तूबर को दो फेरे लगाएगी. ट्रेन नंबर 01661 / 01662 रानी कमलापति – निजामुद्दीन – रानी कमलापति साप्ताहिक फेस्टिवल ट्रेन चलेगी.  इस ट्रेन में एक द्वितीय श्रेणी दिव्यांग कोच, एक रिफ्रेशमेंट कोच, चार साधारण कोच, पांच स्लीपर कोच, दो प्रथम श्रेणी वातानुकूलित कोच, तीन द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोच तथा छह तृतीय श्रेणी इकोनामी कोच के साथ कुल 22 एलएचबी कोच होंगे.

ट्रेन नंबर 01661 रानी कमलापति स्टेशन से दिनांक 17 अक्‍तूबर और 18 अक्‍तूबर को प्रातः 7:30 बजे चलेगी. विदिशा स्टेशन पर 8:28-8:30 बजे ठहराव लेगी, बीना स्टेशन पर 09:50- 09:55 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर 12:45 – 12:50 बजे, ग्वालियर स्टेशन पर 14:20 – 14:25 बजे, आगरा स्टेशन पर 16:45- 16:50 बजे, मथुरा स्टेशन पर 18:00- 18:05 बजे ठहराव लेते हुए गंतव्य स्टेशन निजामुद्दीन स्टेशन पर समय 20:15 बजे पहुंचेगी.

इसी तरह ट्रेन नंबर 01662 निजामुद्दीन स्टेशन से दिनांक 17 अक्‍तूबर और 18 अक्‍तूबर को 21:25 बजे प्रस्थान कर, मथुरा स्टेशन पर 23:55-00:00 बजे,  आगरा स्टेशन पर 00:50-00:55 बजे, ग्वालियर स्टेशन पर 02:55-03:00 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर 05:35-05:40 बजे, बीना स्टेशन पर 08:10-08:15 बजे, विदिशा स्टेशन पर 09:15- 09:17 बजे ठहराव लेते हुए गंतव्य स्टेशन रानी कमलापति समय 10:50 बजे पहुंचेगी.

दरभंगा के लिए स्‍पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा हेतु 05541/05542 दरभंगा-यशवन्तपुर-दरभंगा पूजा विशेष गाड़ी का ऑपरेशन दरभंगा से 20 अक्टूबर से 17 नवम्बर,2025 तक प्रत्येक सोमवार को तथा यशवन्तपुर से 23 अक्टूबर से 20 नवम्बर,2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को 05 फेरों के लिये किया जायेगा.  05541 दरभंगा-यशवन्तपुर पूजा विशेष गाड़ी 20 अक्टूबर से 17 नवम्बर,2025 तक प्रत्येक सोमवार को दरभंगा से 15.35 बजे प्रस्थान यशवन्तपुर 02.30 बजे पहुंचेगी. वापसी यात्रा में 05542 यशवन्तपुर-दरभंगा पूजा विशेष गाड़ी 23 अक्टूबर से 20 नवम्बर,2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को यशवन्तपुर से 14.15 बजे प्रस्थान कर दरभंगा 04.30 बजे पहुंचेगी.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

दिवाली में मध्‍य प्रदेश जाने वालों के लिए दो दिन चलेगी ये ट्रेन,जानें शेड्यूल



Source link