अभी से शुरू हुई KKR के नए कप्तान की खोज, श्रेयस-रहाणे से भी खूंखार है ये खिलाड़ी; जितवा सकता है IPL

अभी से शुरू हुई KKR के नए कप्तान की खोज, श्रेयस-रहाणे से भी खूंखार है ये खिलाड़ी; जितवा सकता है IPL


Kolkata Knight Riders IPL Captain: आईपीएल 2026 के लिए मिनी-ऑक्शन का आयोजन दिसंबर के दूसरे हफ्ते में हो सकता है. उससे पहले 15 नवंबर तक सभी टीमों के रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी होगी. उससे पहले अफवाहों का बाजार गर्म है. आईपीएल गलियारों में हर कोई जिस बारे में कानाफूसी कर रहा है, वह है केएल राहुल (KL Rahul) का कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) का कप्तान बनना. इस अफवाह ने लोगों की नींद उड़ा रखी है.

KKR को क्यों चाहिए एक दमदार लीडर?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल दिल्ली कैपिटल्स (DC) को छोड़कर कोलकाता नाइटराइडर्स में शामिल हो सकते हैं. अगर यह डील पक्की होती है तो अगले सीजन में दोनों टीमों का स्वरूप पूरी तरह से बदल जाएगा. पिछले सीजन में श्रेयस अय्यर के पंजाब किंग्स में जाने के बाद कोलकाता का प्रदर्शन बिल्कुल निराशाजनक रहा था. कोलकाता ने कप्तानी की जिम्मेदारी अजिंक्य रहाणे को सौंपी थी. सबको यह उम्मीद थी कि वह कोई जादू कर देंगे, लेकिन चीजें बद से बदतर होती गईं और टीम टूर्नामेंट से जल्दी बाहर हो गई.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: दीपक चाहर से कर्ण शर्मा तक… IPL 2026 ऑक्शन से पहले इन 5 सुपरस्टार को बाहर करेगी मुंबई इंडियंस!

राहुल का पिछले साल का शानदार प्रदर्शन

KKR मैनेजमेंट को एहसास हुआ कि इस बार उन्हें किसी ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो पिछले कुछ सालों में काफी सफल रहा हो और उसने कप्तानी भी की हो. उनकी योजना बैठकों के दौरान राहुल का नाम सामने आया और वहीं अटक गया. पिछले IPL सीजन में केएल राहुल का दिल्ली कैपिटल्स के साथ प्रदर्शन शानदार रहा था. उन्होंने लगभग 54 के औसत से 539 रन बनाए. इसमें एक शानदार शतक और टीम को मैच जिताने वाली तीन अर्धशतकीय पारियां शामिल थीं.

ये भी पढ़ें: 1342 विकेट लेने वाला एक्सीडेंटल क्रिकेटर… चर्च में बिताना चाहता था जिंदगी, फिर बन गया वसीम अकरम जैसा खतरनाक बॉलर

KKR में कैसे फिट होंगे राहुल?

दिल्ली ने उन पर 14 करोड़ खर्च किए थे और राहुल ने पैसा वसूल प्रदर्शन किया. अब उनके भविष्य को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है. बताया जा रहा है कि दिल्ली राजस्थान से संजू सैमसन की तलाश में है, जिसके चलते राहुल को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. राहुल को KKR का कप्तान बनाना हर लिहाज से सही हो सकता है. वह ओपनिंग कर सकते हैं, विकेटकीपिंग कर सकते हैं और कप्तानी भी संभाल सकते हैं. आईपीएल में बहुत कम क्रिकेटर ऐसे हैं जो इन तीनों भूमिकाओं को ठीक से निभा सकते हैं. राहुल को IPL में कप्तानी का अनुभव है. उन्होंने पहले किंग्स इलेवन पंजाब और लखनऊ सुपर जाएंट्स की कप्तानी की है. वह जानते हैं कि बड़े मैचों में दबाव को कैसे संभालना है.



Source link