मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 18 अक्टूबर को सीहोर जिले के बिलकिसगंज आएंगे। यहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे और फसल नुकसानी से प्रभावित हुए किसानों के खातों में सीधे राहत राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का भूमिप
.
कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट में कलेक्टर बालागुरू के. ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कार्यक्रम स्थल, मंच व्यवस्था, हितग्राहियों को लाने-ले जाने की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई और वाहनों की पार्किंग जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्व समय से पहले पूरे करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को भी देंगे लाभ
अपने कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ का वितरण भी करेंगे। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव, वन मंडल अधिकारी अर्चना पटेल, एसडीएम तन्मय वर्मा समेत विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे, जबकि विकासखंड स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां तेज कर दी हैं।
