Last Updated:
Mobile Use Tips: आज के आधुनिक समय में मोबाइल एक पल भी लोगों से दूर नहीं जाता. यहां तक की सोते समय भी लोग इसे अपने पास रखकर सोते हैं. लेकिन, ये आदत महंगी पड़ सकती है. एक्सपर्ट से जानें सब…
यदि आप रात में सोते समय मोबाइल चार्ज में लगाकर तकिए के नीचे रखते हैं और सो जाते हैं, तब आपके साथ किसी भी वक्त अनहोनी हो सकती है, जानिए एक्सपर्ट की सलाह कि तकिए के नीचे मोबाइल रखकर आखिर क्यों नहीं सोना चाहिए और इसके क्या-क्या नुकसान हैं.

टेक्निकल एक्सपर्ट शिवम दुबे का कहना है कि मोबाइल को तकिए के पास या अपने शरीर के आसपास रखने से नींद में खलल आ सकती है, जो आपको डिस्टर्ब करेगी और आपकी नींद पूरी नहीं होगी. इसके काफी साइड भी इफेक्ट हैं.

इसके अलावा कभी-कभी मोबाइल चार्ज में लगाकर तकिए के नीचे रखने के बाद लोग सो जाते हैं. ऐसे में मोबाइल ओवर चार्ज होता है और बैटरी ब्लास्ट होने के चांस होते हैं.

उन्होंने बताया कभी-कभी सुनने में मिलता है कि रेडिएशन के कारण ब्रेन में समस्याएं होती है, लेकिन यह सच नहीं है. मोबाइल फोन से ब्रेन कैंसर नहीं होता है. यह भ्रम फैलाया जाता है, जिससे मोबाइल फोन से दूरी बनाई जा सके.

हालांकि, सोने के दौरान मोबाइल को दूर रखकर सोना चाहिए, क्योंकि मोबाइल की बैटरी ब्लास्ट हो सकती है. इसलिए तकिए के नीचे मोबाइल नहीं रखना चाहिए.

सोने के दौरान अचानक सिर के पास ब्लास्ट होता है, फिर आग लगने का डर बना होता है. इतना ही नहीं, इसका सीधा असर दिमाग पर भी पड़ सकता है. जहां अचानक हुई घटना से याददाश्त भी जा सकती है.

इसलिए रात में सोते समय या फिर दिन में भी मोबाइल चार्ज में लगाकर तकिए के नीचे न रखें और नजदीक में न ही सोए, लिहाजा सावधानी में ही सुरक्षा हैं.