Abhinav Tejrana: विराट-सचिन छूटे पीछे! 24 साल के लड़के का रणजी में डबल धमाका

Abhinav Tejrana: विराट-सचिन छूटे पीछे! 24 साल के लड़के का रणजी में डबल धमाका


Last Updated:

Ranji Trophy 2025-26 Goa vs Chandīgarh: गोवा बनाम चंडीगढ़ मैच के दौरान 24 साल के लड़के अभिनव तेजराणा ने इतिहास रच दिया. गोवा की तरफ से खेलते हुए तेजराणा ने दोहरा शतक ठोक दिया. विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे बैटर भी अपने फर्स्‍ट क्‍लास डेब्‍यू में दोहरा शतक नहीं बना पाए थे.

ख़बरें फटाफट

24 साल के छोरी ने मार ली बाजी.

नई दिल्‍ली. रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के पहले मैच के दौरान गुरुवार को गोवा के बैटर अभिनव तेजराणा ने कमाल कर दिया. जो काम अपने वक्‍त में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे बैटर नहीं कर पाए वो 24 साल के अभिनव ने चंडीगढ़ के खिलाफ मैच के दौरान कर दिखाया. उन्‍होंने रणजी ट्रॉफी के अपने डेब्‍यू मैच में ही धमाकेदार दोहरा शतक जड़ डाला. यही वजह है कि वो इस वक्‍त चर्चा में हैं. नंबर-3 पर बैटिंग करने आए अभिनव ने अपनी पारी में 21 चौके और चार छक्‍के जड़े. इसके साथ ही उन्‍होंने कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए हैं.

अर्जुन के क्‍लब में जगह
अभिनव तेजराणा ने पहले डेब्‍यू मैच में शतक पूरा करते हुए गोवा के रणजी इतिहास में बड़ा कीर्तिमान बनाया था. वो प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्‍यू करते हुए शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. सचिन के बेटे अर्जुन भी इस सूची में शामिल हैं, जिन्होंने 2022 में राजस्थान के खिलाफ 120 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल किया था. दूसरे दिन अभिनव ने अपने कल के स्‍कोर नाबाद 130 रनों में 70 रन और जोड़कर 301 गेंदों में रिकॉर्ड दोहरा शतक जड़ा.

गुंडप्पा विश्वनाथ के क्‍लब में शामिल
अभिनव तेजराणा दोहरे शतक पर पहुंचने वाले गोवा के पहले और रणजी ट्रॉफी क्रिकेट के इतिहास में 13वें बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले महान गुंडप्पा विश्वनाथ और घरेलू क्रिकेट के दिग्गज अमोल मजूमदार भी ऐसा कर चुके हैं. इस सूची में अंशुमान पांडे, मनप्रीत जुनेजा, जीवनजोत सिंह, अभिषेक गुप्ता, अजय रोहेरा, मयंक राघव, अर्सलान खान. साकिबुल गनी, पवन शाह और सुवेद पारकर  जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं.

चंडीगढ़ के विशु कश्‍यप ने लिया 7 विकेट हॉल
मैच की बात की जाए तो गोवा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. सस्‍ते में पहला विकेट गंवाने के बाद सुयश प्रभुदेसाई का साथ निभाने के लिए मैदान पर अभिनव तेजराणा आए. दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते रहे लेकिन अभिनव डटे रहे. अभिनव के बाद पूरी टीम की तरफ से दूसरा सबसे बड़ा स्‍कोर सुयश प्रभुदेसाई के 47 रन के रूप में आया. अर्जुन तेंदुलकर इस मैच में महज एक रन बनाकर आउट हुए. गोवा की टीम 566 रन पर ऑलआउट हो गई. चंडीगढ़ के विशु कश्‍यप सात विकेट हॉल अपने नाम किया.

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

homecricket

Abhinav: विराट-सचिन छूटे पीछे! 24 साल के लड़के का रणजी में डबल धमाका



Source link