Last Updated:
Chinese Gold Jewellery: हम किसी आर्टिफिशियल गोल्ड की बात नहीं कर रहे हैं. दरअसल चाइनीज गोल्ड के आभूषणों में 93 फीसदी चांदी होती है और बाकी सोना होता है.
इंदौर. दीवाली का त्योहार है, ऐसे में सर्राफा बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है लेकिन सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं. सोने का दाम करीब 1.23 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. आम आदमी का बजट भी बिगड़ा हुआ है. हालांकि इससे इतर बाजार में रौनक देखने को मिल रही है. आप भी धनतेरस या दीवाली पर ज्वेलरी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो चाइनीज गोल्ड ज्वेलरी पर भी विचार कर सकते हैं. इसके 10 ग्राम की कीमत करीब 3500 रुपये होती है और यह दिखने में भी एकदम सोने जैसा होता है.
सोने की परत चढ़ाई जाती है
इसे हाई प्योरिटी स्टरलिंग सिल्वर अलॉय (High Purity Sterling Silver Alloy) के नाम से जाना जाता है. 93 फीसदी चांदी वाली मिश्र धातु, जिसमें सोना भी मिला होता है, वह उच्च शुद्धता वाली चांदी की मिश्र धातु है, जिसे चांदी की मजबूती और गुणों को बेहतर बनाने के लिए बनाया गया है. इसमें सोने का रंग देने के लिए सोने की परत (Gold Plating) चढ़ाई जाती है.
चाइनीज गोल्ड ज्वेलरी के फायदे
आभूषणों की बढ़ती कीमतों के चलते चांदी मिश्रित सोने वाले आभूषणों का चलन बढ़ गया है. इसके कई फायदे हैं. यह टिकाऊ और किफायती होती है. चांदी नाजुक होती है. दूसरी धातुओं के मिश्रण से यह मजबूत हो जाती है. इसे खरीदने से आपको चांदी और सोना दोनों मिल जाता है और इसकी चमक असली सोने से जरा भी कम नहीं होती.
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.