Last Updated:
Rohit Sharma Virat Kohli Practice: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पर्थ पहुंचकर वनडे सीरीज के लिए अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी है. पहले दिन प्रैक्टिस सेशन में 5 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें कोहली, रोहित, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा शामिल थे.
नई दिल्ली. रोहित शर्मा और विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही वनडे सीरीज की तैयारियों में जुट गए. दोनों ने पहले प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहाया. पहले प्रैक्टिस सेशन में विराट, रोहित सहित अर्शदीप सिंह, केएल राहुल और हर्षित राणा ने हिस्सा लिया. पर्थ पहुंचते ही विराट कोहली अभ्यास के लिए पर्थ स्टेडियम में उतरे और खासकर उन्होंने कैचिंग की जमकर प्रैक्टिस की.उन्होंने युवा खिलाड़ियों के संग यहां रनिंग भी की. विराट की तरह रोहित ने भी स्ट्रेचिंग से शुरुआत कर कैचिंग की प्रैक्टिस की. इसके बाद हेड कोच गौतम गंभीर के साथ रोहित बातचीत करते नजर आए.
रोहित शर्मा पर्थ में पहले वनडे में उतरते ही अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर लेंगे. उनके इंटरनेशनल करियर का यह 500वां मैच होगा. इसके अलावा रोहित को इस सीरीज में 8 छक्के की जरूरत है. ऐसा करते ही वह वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. रोहित पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे.
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में 29 वनडे खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 1327 रन बनाए हैं. 5 शतक और 6 अर्धशतक विराट जड़ चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया में उनका औसत 51.03 का है. ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर विराट की सबसे बड़ी पारी 133 रन की है.
रोहित और विराट ने पर्थ में शुरू की प्रैक्टिस.
पिछले 40 वर्षों में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 54 वनडे मैच खेले हैं. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक खेले गए 54 वनडे मैचों में से 14 जीते हैं. दो मैच ड्रॉ रहे हैं और 38 मौकों पर भारत को हार का सामना करना पड़ा है.भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच ओवरऑल 152 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 84 वनडे जीते हैं वहीं भारत ने 58 मैच अपने नाम किए हैं.दोनों टीमें 1980 से वनडे में टकरा रही हैं.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें