27 दिन इलाज कराकर आज इंदौर लौटेगी संस्कृति वर्मा: ट्रक हादसे में हुई थीं घायल, एयर लिफ्ट कर मुंबई भेजा था; जांच में एसीपी सहित 6 दोषी – Indore News

27 दिन इलाज कराकर आज इंदौर लौटेगी संस्कृति वर्मा:  ट्रक हादसे में हुई थीं घायल, एयर लिफ्ट कर मुंबई भेजा था; जांच में एसीपी सहित 6 दोषी – Indore News


इंदौर ट्रक हादसे में बुरी तरह से घायल 17 वर्षीय संस्कृति वर्मा आज मुंबई से लौट रही हैं। उन्हें 27 दिन पहले 20 सितंबर को इलाज के लिए एयर लिफ्ट कर मुंबई के बॉम्बे अस्पताल भेजा गया था। जहां उनकी चार सर्जरी हुई हैं। उधर, इस हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्

.

इंदौर में 15 सितंबर को हादसा हुआ था। एयरपोर्ट रोड पर नो एंट्री में घुसा ट्रक रामचंद्र नगर चौराहे से बड़ा गणपति तक राहगीरों को कुचलता हुआ गया था। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई थी और 18 लोग घायल हुए थे। उन्हीं में से एक संस्कृति वर्मा थीं। बुरी तरह से घायल संस्कृति से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मिले थे और अच्छे इलाज का भरोसा दिलाया था। शुरू के पांच दिन संस्कृति का इलाज इंदौर के भंडारी अस्पताल में चला। यहां हाथ का ऑपरेशन हुआ। इसके बाद संक्रमण हो गया, तो डॉक्टरों ने मुंबई रेफर करने की सलाह दी थी।

पैर की नस काटकर हाथ में लगाई

मुंबई में संस्कृति की चार सर्जरी हुई हैं। हाथ और पैर की जटिल सर्जरी थीं, इसमें पैर की नस काटकर हाथ में लगाई गई है। संस्कृति को मुंबई से एम्बुलेंस से इंदौर लाया जा रहा है। उनके साथ डॉक्टरों की टीम भी है। संस्कृति होश में है, बात कर रही है और भोजन भी ले रही हैं, पर दो कदम भी चल नहीं सकती हैं। मुंबई में फिजियोथैरेपी के बाद भी खास लाभ नहीं हुआ है। इंदौर में फिजियोथैरेपी सहित आगे का इलाज चलेगा।

मुख्यमंत्री घटना के बाद इंदौर पहुंचे थे और संस्कृति वर्मा से मुलाकात की थी।

ट्रैफिक सूबेदार-एसीपी सहित 6 दोषी

ट्रक हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पुलिस ने तैयार कर ली है। जांच में ट्रैफिक सूबेदार, तीन सिपाही एवं एक सैनिक दोषी पाए गए हैं। दो पाइंट पर मॉनिटरिंग नहीं करने के लिए ट्रैफिक के एसीपी और दो टीआई को जिम्मेदार माना गया है। ये रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेजी जा रही है।

कोर्ट में चल रही सुनवाई

इस मामले में इंदौर में कोर्ट में सुनवाई चल रही है। करीब 25 दिन जांच चली। जिसमें एरोड्रम थाने में दर्ज ट्रक के खिलाफ रिपोर्ट, पीड़ितों के बयान, घटनास्थल की सघन जांच, लापरवाह पुलिसकर्मियों के कथन, मोबाइल लोकेशन व सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तथ्यों की जांच की गई है।

यह है दोषी

  • सूबेदार चंद्रेश मारवी के साथ सिपाही देवेंद्र जाट व राहुल की ड्यूटी थी। नो एंट्री में जब ट्रक घुसा तो पहले इन्हें ही रोकना था।
  • यातायात विभाग के एएसआई प्रेम सिंह पंवार, सिपाही विजय सिंह पंवार और होमगार्ड तेजराम की ड्यूटी थी। ये भी ट्रक को रोक सकते थे।
  • एसीपी सुदेश सिंह, टीआई अर्जुन सिंह पंवार व टीआई दीपक यादव की भी लापरवाही है। हालांकि इन्हें प्रारंभिक तौर पर दोषी नहीं पाया गया है।

हादसे में 3 लोगों की हुई थी मौत

15 सितंबर की शाम एयरपोर्ट रोड पर एक ट्रक ने रामचंद्र नगर चौराहे से लेकर बड़ा गणपति चौराहे तक करीब 21 लोगों को कुचल दिया था। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। जबकि करीब 18 लोग घायल हुए थे।

नो एंट्री में एक किमी दौड़ा था ट्रक

15 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे ड्राइवर गुलशेर और क्लीनर शंकर शराब के नशे में भीड़ वाले नो एंट्री एरिया (एरोड्रम एरिया) में ट्रक लेकर घुस गए। एक शख्स को टक्कर के बाद क्लीनर तो कूदकर भाग गया, लेकिन गुलशेर एक किलोमीटर तक ट्रक दौड़ाता रहा। इस दौरान उसने कई लोगों को टक्कर मारी, जिसमें तीन की मौत हुई और 18 लोग घायल हुए। बाद में सीएम ने इसमें सख्ती दिखाते हुए डीसीपी ट्रैफिक, एसीपी, टीआई, ट्रैफिक सूबेदार सहित जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई की थी।



Source link