Last Updated:
Jabalpur News: धनतेरस और दिवाली पर जबलपुर शहर आकर्षक लाइटिंग से जगमगा उठा है, मां नर्मदा के घाट, फ्लाईओवर और बाजारों में उत्सव का माहौल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दिवाली के पहले धनतेरस पर्व से ही जबलपुर शहर दुल्हन की तरह सज चुका है. अब जबलपुर शहर का विहंगम नजारा दिखाई दे रहा है. जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. MP में जबलपुर शहर की चर्चा हो रही है.

दिवाली के पहले ही लोगों ने अपने घरों को आकर्षक लाइटिंग से सजा दिया है. जहां शहर के सभी घर लाइटिंग से जगमगा उठे हैं. शहर में उत्सव और उल्लास का माहौल बन चुका है.

हालांकि, घरों के अलावा शहर की सड़कों, प्रतिष्ठानों सहित सरकारी इमारत को भी रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है. जहां इन रंग बिरंगी रोशनी से शहर नहाया हुआ हैं.

मध्य प्रदेश की जीवनदायिनी और लाइफ लाइन कहे जाने वाली मां नर्मदा के तट गौरीघाट, तिलवारा घाट सहित अन्य घाट चमचमाते हुए नजर आ रहे हैं.

जबलपुर शहर में चारों तरफ धनतेरस और दिवाली की धूम नजर आ रही है. जहां बाजार ग्राहकों से गुलजार हो चुके हैं. सड़कों में देर रात तक भीड़ दिखाई दे रही है.

इसके अलावा मध्यप्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर में भी आकर्षक लाइटिंग की गई है. जहां जगमगाता हुआ जबलपुर शहर को देखने देर रात घरों से लोग बाहर निकल रहे हैं.

सोशल मीडिया में जबलपुर शहर को लेकर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं, जहां यूजर्स लिख रहे हैं संस्कारधानी की बात ही अलग है. जबलपुर शहर देश का दिल है और इस दिल से सभी को मोहब्बत है.