ट्राई सीरीज हुआ कैंसिल तो पीसीबी को हो सकता है करोड़ों का नुकसान

ट्राई सीरीज हुआ कैंसिल तो पीसीबी को हो सकता है करोड़ों का नुकसान


Last Updated:

Afghanistan Cricketers Killed in Pakistan Air Strikes: पाकिस्तान के एयर स्ट्राइक में अफगानिस्तान के 3 क्रिकेटर मारे गए. जिसके बाद अफगानिस्तान ने अगले महीने पाकिस्तान में होने वाले ट्राई सीरीज में खेलने से इनकार कर दिया है. ट्राई सीरीज में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बाद तीसरी टीम श्रीलंका की है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर पर हालात बेहद खराब हैं. अफगानिस्तान के सीरीज से पीछे हटने से अगर यह सीरीज कैंसिल हुई तो पीसीबी को करोड़ों की चपत लग सकती है.

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान दौरे पर जाने से किया इनकार.

नई दिल्ली. अफगानिस्तान के ट्राई सीरीज में खेलने से इनकार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में खलबली मच गई है. ट्राई सीरीज में मेजबान पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ तीसरी टीम श्रीलंका की है. अगर ये सीरीज कैंसिल हुई तो, पीसीबी को करोड़ों का नुकसान हो सकता है. अफगानिस्तान ने पक्तिका में तीन अफगान क्रिकेटरों की हत्या के बाद पाकिस्तान में आयोजित होने वाली आगामी ट्राई टी20 सीरीज से नाम वापस लेकर इसे ‘पाकिस्तानी शासन द्वारा कराया गया कायरतापूर्ण हमला’ करार दिया. पाकिस्तान , अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच सीरीज 17 से 29 नवंबर तक रावलपिंडी और लाहौर में खेली जानी थी. अफगानिस्तान के तीन क्लब स्तर के क्रिकटर्स की मौत के बाद क्रिकेट जगत सदमें में है.

अफगानिस्तान के इनकार के बाद अब यह ट्राई सीरीज खतरे में पड़ गया है.हालांकि पीसीबी अभी भी इस सीरीज के समय पर आयोजित होने की हुंकार भर रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब तीसरी टीम की तलाश में जुट गया है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच राजनीतिक रिश्ते बेहद खराब हो चुके हैं और नाजुक मोड़ पर पहुंच चुका है. अगर बिना खेले सीरीज रद्द हुआ तो पीसीबी को करोड़ों की चपत लग सकती है. क्योंकि इसमें ब्रॉडकास्टिंग अधिकार, टिकट बिक्री और स्पॉन्सर शामिल हैं.

‘खिलाड़ियों और क्रिकेट बिरादरी के लिए यह बड़ी क्षति है’
इसमें कहा गया ,‘अफगानिस्तान के खेल जगत, खिलाड़ियों और क्रिकेट परिवार के लिए यह बड़ी क्षति है. पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करने और इस घटना की जवाबी कार्रवाई में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नवंबर के आखिर में पाकिस्तान में होने वाली त्रिकोणीय टी20 श्रृंखला से नाम वापिस लेने का फैसला किया है. अल्लाह सभी शहीदों को जन्नत बख्शे और घायलों को जल्दी स्वस्थ करे.’ विभिन्न रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने पक्तिका प्रांत के अरगुन और बरमाल जिलों में हवाई हमले किए हैं जिससे दोनों देशों के बीच संघर्षविराम भी खत्म हो गया है.

पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान के तीन खिलाड़ियों की मौत

‘देश की गरिमा से बढ़कर कुछ नहीं’
स्टार स्पिनर राशिद खान ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों में नागरिकों की मौत से वह काफी दुखी हैं. उन्होंने एक्स पर एक बयान में लिखा ,‘नागरिक ठिकानों पर हमला करना अनैतिक और बर्बर है. यह अन्यायपूर्ण और गैर कानूनी कार्रवाई मानवाधिकार का हनन है और इस पर ध्यान जाना चाहिए. मासूमों की मौतों को देखते हुए मैं पाकिस्तान के साथ आगामी श्रृंखला नहीं खेलने के एसीबी के फैसले के साथ हूं.कठिन समय में अपने वतन के लोगों के साथ हूं. हमारे देश की गरिमा से बढकर कुछ नहीं है.’

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

ट्राई सीरीज हुआ कैंसिल तो पीसीबी को हो सकता है करोड़ों का नुकसान



Source link