घर से बनकर दुकान जा रहा था नकली घी: खाद्य विभाग के साथ पुलिस ने एक साथ मारा छापा,सामान किया जब्त-दुकान सील – Jabalpur News

घर से बनकर दुकान जा रहा था नकली घी:  खाद्य विभाग के साथ पुलिस ने एक साथ मारा छापा,सामान किया जब्त-दुकान सील – Jabalpur News


पुलिस ने यहीं पर कार्रवाई की है।

दीपावली त्योहार में मिलावट का दौर जारी है। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर गोरखपुर पुलिस के साथ खाद्य विभाग ने जब हाथीताल के पास ऐरावत परिसर स्थित एक घर पर छापा मारा तो, वहां से बड़ी संख्या में मिलावट युक्त घी और दही मिला। वह खराब हो चुका था।

.

पूछताछ के दौरान पता चला कि दुकान गंगा नगर में है, इसके बाद पुलिस की एक टीम दुकान पहुंची, जहां से नकली घी और दही सहित अन्य सामग्री बरामद की। पुलिस ने दुकान संचालक के परिवार वालो से पूछताछ की तो उन्होंने बहस करते हुए हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने घर और दुकान से मिलावटयुक्त सामान बरामद करने के बाद दुकान को सील करने की कार्रवाई की।

पुलिस और खाद्य विभाग ने जब्त किया माल

जानकारी के मुताबिक हाथीताल में तरुण गुप्ता का घर है, जहां पर वह एवं उसका परिवार नकली देशी घी जो कि डालडा से मिलाकर बनाया जाता है, उसे बनाया करता था। शनिवार की दोपहर को खाद्य विभाग की टीम के साथ गोरखपुर सीएसपी पुलिस स्टाफ के साथ घर पहुंचे तो देखा कि वहां पर डालडा घी को मिलाकर नकली घी बनाया जा रहा है।

मौके से पुलिस ने नकली घी के साथ-साथ दही भी जब्त किया। इसके बाद सीएसपी गंगा नगर स्थित तरूण गुप्ता की दुकान पहुंचे,तो संचालक दुकान में ताला लगाकर फरार हो गया था। दो घंटे तक पुलिस वही पर खड़ी रही, जैसे-तैसे तरुण गुप्ता दुकान आया, जिसके बाद वहां पर रखा दही और घी को नष्ट करने की कार्रवाई के साथ दुकान को सील कर दिया गया।

नकली घी और दही बनाने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

नकली घी और दही बनाने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

सीएसपी एमएस नगोतिया ने बताया

QuoteImage

मुखबिर से सूचना मिली कि हाथीताल के पास स्थित एक घर पर घी और दही में मिलावट किया जा रहा है, इनकी एक दुकान गंगानगर में जहां से मिलावट का सामान बेचा जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई की गई है। सीएसपी के मुताबिक तरुण गुप्ता के परिवार वालों ने कार्रवाई में बाधक बनने की भी कोशिश की थी। बहरहाल माल को नष्ट करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए खाद्य विभाग को कहा गया है।

QuoteImage



Source link