अशोकनगर में दीपावली पर्व के दौरान पटाखों और दीपों से होने वाली संभावित अग्नि दुर्घटनाओं से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर एक नियंत्रण प्रणाली स्थापित की गई है।
.
इस प्रणाली का उद्देश्य किसी भी अग्निकांड की स्थिति में त्वरित सूचना प्राप्त करना और तत्काल राहत पहुंचाना है। शहरवासी किसी भी अग्नि दुर्घटना की सूचना निम्नलिखित अधिकारियों और कर्मियों को तत्काल दे सकते हैं।
आपातकालीन स्थिति में संपर्क करने के लिए निम्नलिखित अधिकारियों और फायर ब्रिगेड कर्मियों के नंबर जारी किए गए हैं:
एसडीएम अशोकनगर – ब्रिजविहारी लाल श्रीवास्तव: 9993578545; एसडीओपी अशोकनगर – विवेक शर्मा: 9893216266; तहसीलदार अशोकनगर – भारतेन्द यादव: 6264242572; मुख्य नगर पालिका अधिकारी – विनोद उन्नीतान: 9893161623; थाना प्रभारी कोतवाली – रवि प्रताप सिंह चौहान: 9753293184; यातायात निरीक्षक – स्नेहा ठाकुर: 9074725253; थाना प्रभारी देहात – भुवनेश शर्मा: 8602772666; फायर स्टेशन प्रभारी – इंजीनियर आयुष वर्मा: 6263730688; सुपरवाइजर – रिंकू शर्मा: 9826219461; फायर ब्रिगेड चालक – बंटी शर्मा: 9753090795, जितेन्द्र रावत: 8839837630, राजेश शर्मा: 9399235701, धर्मेन्द्र यादव: 9753134449। कंट्रोल रूम अशोकनगर के नंबर 07543-225501 और 7587619200 हैं।
पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहार की खुशियों में सुरक्षा को प्राथमिकता दें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें, क्योंकि जागरूकता और सतर्कता ही दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।