Last Updated:
Babar Azam to return as Pakistan’s ODI captain: मोहम्मद रिजवान से वनडे की कप्तानी छीनी जा सकती है. सोमवार को इसपर फैसला हो सकता है. बाबर आजम को दोबारा वनडे की कमान सौंपी जा सकती है. बाबर के अलावा रेस में सलमान अली आगा और शाहीन शाह अफरीदी भी शामिल हैं.
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट में हमेशा की तरह उथल पुथल जारी है. पिछले कुछ समय से उसके जल्दी जल्दी कप्तान बदलने की प्रथा बंद होने का नाम नहीं ले रही. विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की कुर्सी खतरे में है. उन्हें पाकिस्तान के वनडे कप्तान पद से हटाया जा सकता है. पाकिस्तान की राष्ट्रीय चयन समिति और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सलाहकार बोर्ड की सोमवार को लाहौर में संयुक्त बैठक होगी जिसमें वनडे कप्तान पर फैसला किया जा सकता है. रिजवान की जगह बाबर आजम को दोबारा वनडे टीम की कमान सौंपी जा सकती है. रेस में बाबर के अलावा शाहीन अफरीदी और सलमान अली आगा भी शामिल है.
हेसन भी बैठक का हिस्सा होंगे
वर्तमान में पाकिस्तान के पास तीनों प्रारूपों में तीन अलग-अलग कप्तान हैं, जिनमें शान मसूद टेस्ट टीम का, रिजवान एकदिवसीय टीम का और सलमान अली आगा टी-20 टीम का नेतृत्व करते हैं. बैठक कोच माइक हेसन भी शामिल होंगे. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने रिजवान की जगह वनडे कप्तान के रूप में तीन उम्मीदवारों को चुना है.शाहीन अफरीदी नए वनडे कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं, जबकि बाबर और आगा भी इस दौड़ में हैं. रिजवान को हटाने का फैसला 2027 वनडे विश्व कप के लिए चयनकर्ताओं की योजना का एक हिस्सा है.
कप्तानी छीने जाने के बाद रिजवान टीम में अपनी जगह भी गंवा सकते हैं
बाबर पिछले दो सालों में दो बार पाकिस्तान की वनडे कप्तानी छोड़ चुके हैं. उन्होंने पहली बार 2023 में पाकिस्तान के वनडे विश्व कप से बाहर होने के बाद इस्तीफा दिया था. फिर, मार्च 2024 में टीम की कमान दोबारा सौंपे जाने के बाद उन्होंने अक्टूबर 2024 में एक बार फिर पद छोड़ने का फैसला किया था. अगर रिजवान से कप्तानी छीन ली जाती है, तो वह पाकिस्तान की वनडे टीम से अपनी जगह भी गंवा सकते हैं. उनकी कप्तानी में टीम 2025 के क्वार्टर फाइनल में एक भी मैच नहीं जीत पाई थी. भारत और न्यूजीलैंड से हार गई थी, जबकि उनका तीसरा मैच रद्द हो गया था.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें