इंग्लैंड से हार के बाद भारत सेमीफाइनल के लिए कैसे कर सकता है क्वालीफाई

इंग्लैंड से हार के बाद भारत सेमीफाइनल के लिए कैसे कर सकता है क्वालीफाई


Last Updated:

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 की बात करें, तो 20 मुकाबले खेले जा चुके हैं. टीम इंडिया को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है.इंग्लैंड ने भारत को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बाद तीसरी टीम बन गई है. अब एक जगह के लिए संघर्ष जारी है. हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारत की टीम भी इस रेस में है.

भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड से हारकर अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखी है.

नई दिल्ली. आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 की बात करें, तो अब तक 20 मुकाबले खेले जा चुके हैं. भारत को रविवार देर रात इंग्लैंड ने 4 रन से हरा दिया. हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारतीय टीम की यह लगातार तीसरी हार है. इसी के साथ इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है. भारतीय टीम ने लगातार दो मैच जीतकर विश्व कप में शानदार शुरुआत की थी लेकिन उसके बाद उसने एक के बाद एक तीन मुकाबले गंवा दिए. भारतीय टीम को पांच मैचों में से दो में जीत मिली है जबकि तीन मैच उसने हारे हैं. 4 अंकों के साथ भारत पॉइंट टेबल चौथे नंबर पर है. इंग्लैंड ने भारत को चार रन के मामूली अंतर से हराया. इंग्लैंड ने 5 में से 4 जीत और एक ड्रॉ के साथ 9 अंक लेकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. इंग्लैंड से हार के बाद भारत के लिए 3 सुखद समीकरण बन रहे हैं. आईए हम आपको इसका पूरा गणित बताते हैं.

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के 20वें मैच में इंग्लैंड ने भारत को हराया. इंग्लैंड ने अपने सभी पांचों मैचों में से चार में जीत दर्ज किए हैं जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्र्रेलिया 5 में से 4 जीत के साथ पहले नंबर पर है जबकि साउथ अफ्रीका 8 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है. भारत के 2 मुकाबले बचे हैं. भारतीय टीम न्यूजीलैंड और बांग्लादेश से भिड़ेगी. भारत को अगला मैच न्यूजीलैंड से खेलना है जो उसके लिए करो या मरो की तरह है. जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी उसका सेमीफाइनल खेलना तय हो जाएगा.

भारत को 5 में से 3 मैचों में लगातार हार मिली है
भारत ने 5 मैच खेले हैं जिसमें से उसे दो में जीत मिली है और तीन में हार झेलनी पड़ी है. टीम इंडिया के 4 अंक हैं.उसका नेटरन रेट +0.526 है. भारत अगर बाकी बचे अपने दोनों मैच न्यूजीलैंड और बांग्लादेश से जीत जाता है तो वह सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा. यदि टीम इंडिया 23 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से अपना मुकाबला हार जाती है तो, उम्मीद करनी चाहिए कि कीवी टीम अपना आखिर मैच इंग्लैंड से हार जाए. इसके बाद भारतीय टीम अपने अंतिम मैच में बांग्लादेश को हराकर अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर जाएगा. भारत के लिए तीसरा समीकरण यह है कि अगर भारत कीवियों को हराने में सफल हुआ और बांग्लादेश से आखिरी लीग मैच मे हार मिल जाता है वहीं न्यूजीलैंड अपने अंतिम लीग मैच में इंग्लैंड को हरा देती है तो इस स्थिति में भारत और न्यूजीलैंड के बीच जिस किसी का नेट रनरेट बेहतर होगा उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया
महिला विश्व कप सेमीफाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है.ऑस्ट्रेलिया को 5 में से 4 में जीत मिली है जबकि एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा. 9 अंक लेकर ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है. इंग्लैंड के भी 9 अंक हैं और वह दूसरे नंबर पर है. जबकि साउथ अफ्रीका ने 8 अंक लेकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

इंग्लैंड से हार के बाद भारत सेमीफाइनल के लिए कैसे कर सकता है क्वालीफाई



Source link