Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Madhya Pradesh Breaking

Diwali Special: दिवाली पर ये उपाय करेगा कमाल, घर से बुरी बला का साया रहेगा दूर, जानें सब कुछ

Madhya Pradesh Samachar20/10/2025
Diwali Special: दिवाली पर ये उपाय करेगा कमाल, घर से बुरी बला का साया रहेगा दूर, जानें सब कुछ


Last Updated:October 20, 2025, 13:59 IST

Protecting Your Home From Evil Eye This Diwali: घर-घर में कील ठोकने की परंपरा है यह काम केवल लोहार के द्वारा किया जाता है और माना जाता है कि लोहार अभिमंत्रित की मुख्य दरवाजे की देरी पर लगता है जिसकी वजह से बुरी बला प्रेत का चक्कर, बुरी नजर से बचाव होता है, कोई भी नेगेटिव एनर्जी उस कील को पार नहीं कर पाती है.  

Protecting Your Home From Evil Eye This Diwali: एआई और 5G की दुनिया में लोग भले हैं तेजी से आगे बढ़ रहे हों, लेकिन बुंदेलखंड में तीज त्योहार के समय निभाई जाने वाली परंपराओं को आज भी पीढ़ी और पीढ़ी विरासत के रूप में सहेजा जा रहा है और संभाला जा रहा है ताकि मन को प्रसन्न करने वाली प्रकृति से जोड़ने वाली और समाज से बांधे रखने वाली परंपराएं सादा जीवंत रहे. ऐसे ही दिवाली पर बुंदेलखंड में कुम्हार के द्वारा घर-घर दीप दिए जाने की, रुई वाले के द्वारा घर पर आकर पौनी देने की, लुहार के द्वारा कील ठोकने की, नाऊ के द्वारा बांधनवार दिए जाने की परंपराए हैं. जो आज भी वैसे ही निभाई जा रही हैं जैसी सदियों पहले शुरू हुई थी.

दिवाली के समय पूजन के बाद परमा से लेकर एकादशी तक घर-घर में कील ठोकने की परंपरा है. यह काम केवल लोहार के द्वारा किया जाता है और माना जाता है कि लोहार अभिमंत्रित की मुख्य दरवाजे की देरी पर लगता है, जिसकी वजह से बुरी बला प्रेत का चक्कर बुरी नजर से बचाव होता है, कोई भी नेगेटिव एनर्जी उस कील को पार नहीं कर पाती हैं. लोहार के द्वारा जब कील ठोक दी जाती है तो इसके बदले कोई पैसे देता है तो कोई गेहूं देता है. इसके साथ कई लोग उन्हें मिठाई और दिवाली का प्रसाद भी देते हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी हर किसी को दिवाली के दूसरे दिन लोहार के आने का इंतजार रहता है और गलती से कभी कोई घर छूट जाए, तो उस घर के लोग लोहार तक इसकी खबर भिजवाते हैं और फिर अपने घर बुलाते हैं.

लोहार को मिलता है इनाम
सागर की द्रोपदी बाई गौतम बताती है कि बढ़ई, लकड़ी की कुटिया लेकर आता है और वह मुख्य दरवाजे के पास ठोकता है तो लोहार लोहे की कल लेकर आता है और वह मुख्य द्वार की देहरी पर ठोकता है. यह साल भर का त्योहार होता है और इनको गेहूं या अनाज दे दिया जाता है. इसके साथ में इनाम भी देते हैं, जिसमें कोई पैसे, मिठाई कोई कपड़े जिसका जो समर्थ है उसे हिसाब से करता है. ऐसा माना जाता है कि अगर यह लोग खुश होकर जाते हैं तो साल भर घर में सुख समृद्धि रहती है खुशहाली रहती है.

इस बार 20 अक्टूबर और 21 अक्टूबर को 2 दिन दिवाली है. हालांकि, 20 अक्टूबर को ही अधिकांश राज्यों में दिवाली मनाई जा रही है. इसके अगले दिन दोपहर के बाद 21 अक्टूबर से ही लोहार घर घर खेल ठोकने का काम करेंगे, जो 31 अक्टूबर तक चलेगा.

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :

Sagar,Madhya Pradesh

First Published :

October 20, 2025, 13:59 IST

homemadhya-pradesh

Diwali Special: दिवाली पर ये उपाय करेगा कमाल, घर से बुरी बला का साया रहेगा दूर



Source link

Tagged know everything, Protecting Your Home From Evil Eye This Diwali, shadow evil stay away your house whole year, दिवाली धनतेरस कील ठोकने की परंपरा, बुरी बला बुरी नजर से बचाव  follow  remedy  Diwali, लुहार अभिमंत्रित कील, सागर बुंदेलखंड

Post navigation

⟵ ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद गिल का शर्मनाक डेब्यू , ऐसा करने वाले दुनिया के 9वें कप्तान, जानें पूरा मामला
‘पटाखे न फोड़ने का ज्ञान देने वालों को फेल करूंगा’: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- जिद में 10-12 पटाखे जरूर फोड़ूंगा – Chhatarpur (MP) News ⟶

Related Posts

न नौकरी, ना बड़ी जमीन! खेती के साथ शुरू करें इस खास नस्ल की बकरी का पालन, होगी छप्परफाड़ कमाई
न नौकरी, ना बड़ी जमीन! खेती के साथ शुरू करें इस खास नस्ल की बकरी का पालन, होगी छप्परफाड़ कमाई

Last Updated:June 23, 2025, 15:55 IST Agriculture News: मध्यप्रदेश के सागर जिले में युवाओं को स्वरोजगार की राह दिखाते हुए…

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में ठंड का कहर! राजगढ़ में पारा 7°C से नीचे, भोपाल में भी 8°C
MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में ठंड का कहर! राजगढ़ में पारा 7°C से नीचे, भोपाल में भी 8°C

भोपाल. मध्य प्रदेश में इन दिनों कोल्ड वेव अथवा शीतलहर का दौर देखा जा रहा है. खास तौर पर भोपाल,…

मध्य प्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव आज, 1500 से ज्यादा उद्योगपति शामिल, जमकर हो रही CM की तारीफ
मध्य प्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव आज, 1500 से ज्यादा उद्योगपति शामिल, जमकर हो रही CM की तारीफ

Last Updated:July 11, 2025, 16:58 IST MP Growth conclave 2025 : इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आज एमपी ग्रोथ…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories