Diwali Tips: दिवाली पर अनमोल आंखों का रखें ख्याल, पटाखों से ऐसे बचाएं, जानें एम्स भोपाल का अलर्ट

Diwali Tips: दिवाली पर अनमोल आंखों का रखें ख्याल, पटाखों से ऐसे बचाएं, जानें एम्स भोपाल का अलर्ट


Last Updated:

Diwali Tips: दिवाली की धूम राजधानी भोपाल सहित देशभर में देखने को मिल रही है. धनतेरस के साथ ही पटाखे चलाने का दौर शुरू हो गया है. इस बार मार्केट में अलग-अलग तरह के पटाखे भी आए हैं, जिसमें कुछ खतरनाक पटाखे भी शामिल हैं. इससे हमारे शरीर और खासतौर पर आंखों को नुकसान हो सकता है. लोकल 18 के माध्यम से जानिए आप कैसे अपनी नाजुक आंखें सुरक्षित कर सकते हैं.

रोशनी और खुशियों के त्योहार दिवाली की धूम हर तरफ देखी जा सकती है. राजधानी भोपाल सहित देश प्रदेश के हर कोने में बड़े उत्साह के साथ दिवाली मनाई जा रही है. मां लक्ष्मी की पूजा के बाद लोग बड़ी संख्या में पटाखे भी चलाते हैं.

2

ऐसे में कई बार एक छोटी सी गलती के चलते पटाखों से हमारे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है. खासतौर पर नाजुक आंखों का ख्याल रखना सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है. उत्साह और उमंग के बीच आंखों की सुरक्षा को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.

3

पटाखों की चमक और धुएं से खतरा आंखों को नुकसान पहुंचने का बढ़ जाता है. ऐसे में एम्स ने नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहार को सुरक्षित तरीके से मनाएं और आंखों की सुरक्षा के उपाय जरूर अपनाएं.

4

विशेषज्ञों ने कहा कि दिवाली के दौरान आंखों में धूल, धुआं या तेज कण जाने से चोटें आम होती है. यदि आंख में चोट लग जाए तो सबसे पहले उसे साफ और ठंडे पानी से धीरे-धीरे धोएं, लेकिन आंख को रगड़ने से परहेज करें. इससे आंखों को नुकसान होता है.

5

पटाखे जलाते समय कुछ सावधानियां बरतना बेहद जरूरी हो जाता है. बच्चों को पटाखे हमेशा अपने माता-पिता या किसी बड़े की देखरेख में ही जलाना चाहिए साथ ही भीड़भाड़ से दूर, खुली जगह पर ही आतिशबाजी करना चाहिए. साथ ही आंखों की सुरक्षा के लिए सुरक्षात्मक चश्मा जरूर लगाएं.

6

दिवाली पर पटाखे जलाते समय यदि कोई भी दुर्घटना हो तो सबसे पहले अपने नजदीकी अस्पताल पहुंचें. राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल, जेपी अस्पताल, भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल और एम्स भोपाल में इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

दिवाली पर आंखों का रखें ख्याल, पटाखों से ऐसे बचाएं, जानें एम्स भोपाल का अलर्ट



Source link