दिवाली में वोकल फॉर लोकल की धूम: चीनी सामानों का किया गया बहिष्कार, रीवा में स्वदेशी उत्पादों की डिमांड देखने को मिली – Rewa News

दिवाली में वोकल फॉर लोकल की धूम:  चीनी सामानों का किया गया बहिष्कार, रीवा में स्वदेशी उत्पादों की डिमांड देखने को मिली – Rewa News


इस दिवाली रीवा शहर के पद्मधर पार्क में लगे बाजार में देशी, चीनी मिट्टी, देश में बने इलेक्ट्रॉनिक सामान और खासकर गोबर से बने उत्पादों ने लोगों का मन मोह लिया। वहीं, ग्राहकों और व्यापारियों ने एकजुट होकर चीनी सामान का बहिष्कार किया।

.

पार्क में दिखी शानदार जुगलबंदी बताया गया कि इस दीपावली रीवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। रीवा के पद्मधर पार्क में लगे बाजार में छोटे व्यापारियों और ग्राहकों के बीच एक शानदार जुगलबंदी देखने को मिली।

व्यापारियों ने लगाए स्वदेशी स्टॉल दीपावली के शुभ अवसर पर पद्मधर पार्क में लगे बाजार में छोटे दुकानदारों ने स्वदेशी सामानों को प्रमोट करने के लिए विशेष स्टॉल लगाए हैं। दुकानदारों का मानना है कि स्वदेशी सामान बेचने से देश की अर्थव्यवस्था को लाभ मिलता है और हमें दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।

गोबर से बने उत्पादों ने मोहा मन खास बात यह रही कि यहां आए ग्राहकों ने भी इस पहल का जोरदार समर्थन किया। उनका स्पष्ट मानना था कि चीनी आइटम का बहिष्कार करना है और इस दिवाली केवल स्वदेशी सामान ही घर लेकर जाना है। यहां धूप बत्ती से लेकर कई प्रकार की पूजा सामग्री गोबर से तैयार की गई थी।

सस्ते और इको-फ्रेंडली थे प्रोडक्ट गोबर से बने ये उत्पाद न केवल किफायती दामों पर उपलब्ध थे, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल (इको-फ्रेंडली) होने के कारण ग्राहक इन्हें भरपूर मात्रा में खरीद रहे थे। दुकानदारों ने कहा कि वोकल फॉर लोकल का स्लोगन अब सिर्फ हवा में नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर ग्राहकों और दुकानदारों, दोनों की पसंद बन चुका है।

व्यापारी संघ ने किया समर्थन व्यापारी संघ के अध्यक्ष नरेश काली ने बताया, “न केवल सरकार ने वोकल फॉर लोकल को प्रमोट किया है बल्कि हमारे व्यापारी भाइयों और स्थानीय लोगों का भी इस अभियान को भरपूर समर्थन मिला है।”

देखिए तस्वीरें…



Source link