टीकमगढ़ में मंगलवार को पुलिस परेड ग्राउंड में शहीद स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन स्थित शहीद प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। कलेक्टर विवेक श्रोतिय और एसपी मनोहर सिंह मंडलोई सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने
.
कार्यक्रम में जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों, टीकमगढ़ एसडीओपी राहुल कटरे और जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने भी शहीदों को सलामी दी। इस दौरान एक परेड का आयोजन कर वीर सपूतों को याद किया गया।
एएसपी विक्रम सिंह ने शहीद स्मरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख में चीनी सेना के हमले में सीआरपीएफ अधिकारी करम सिंह अपने 20 साथियों के साथ देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। इसी घटना की याद में हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस विभाग द्वारा शहीद स्मरण दिवस मनाया जाता है।
इस कार्यक्रम में देश और मध्य प्रदेश के उन सभी वीर शहीदों को याद किया गया, जिन्होंने आंतरिक सुरक्षा के दौरान अपनी जान गंवाई। एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि देश के लिए कर्तव्य निभाते हुए शहीद होना गौरव की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि देश शहीदों की शहादत को कभी भुला नहीं सकता।
