सोशल मीडिया पर पत्नी ने वायरल किया Video, कहा- कोरोना ने नहीं, मेरे पति की सिस्टम ने ली जान | jabalpur – News in Hindi

सोशल मीडिया पर पत्नी ने वायरल किया Video, कहा- कोरोना ने नहीं, मेरे पति की सिस्टम ने ली जान | jabalpur – News in Hindi


जबलपुर में एक महिला ने अपने पति की मौत के बाद व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. (File Photo)

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल एक और तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुई है.

जबलपुर. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल एक और तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुई है. जहां एक पीड़ित पत्नी ने मैसेज बनाकर वीडियो वायरल करते हुए मेडिकल अस्पताल की स्वास्थ सुविधाओं और सरकार के दावों पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं. दरअसल पीड़ित पत्नी नेहा तिवारी ने विगत 10 दिनों पूर्व अपने पति आशीष तिवारी को कोरोना संक्रमण की वजह से खो दिया था. वायरल वीडियो में नेहा ने दावा किया है कि उनके पति की हालत मरने से 20 मिनट पहले तक ठीक थी और उनकी बातचीत उनसे फोन पर हुई थी, लेकिन अचानक ऑक्सीजन न मिल पाने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया.

नेहा तिवारी के मुताबिक हद तो यह है कि आज तक उनके पति की कोरोना रिपोर्ट उन तक नहीं पहुंची है. निजी अस्पताल में उन्हें निमोनिया बताया गया था और भर्ती करने से मना कर दिया गया, जिसके बाद वह मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे थे. भर्ती भी हुए, लेकिन जैसे ही परिजन घर तक खाना और कपड़े लेने पहुंचे उस 10 मिनट के दरमियान मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पूरे मामले में पीड़ित पत्नी ने एफआईआर की मांग की है और दोषी चिकित्सकों पर कार्रवाई को जरूरी बताया है.

ओके थैंक्यू बोलकर भागे सीएमएचओ
वहीं दूसरी ओर स्वास्थ सुविधाओं में अव्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदार अधिकारी कैमरे के सामने से ही सवालो पर कन्नी काटते देख रहे हैं. सीएमएचओ डॉ. रत्नेश कुरारिया तो मीडिया के सवालों पर इस कदर भड़क गए कि ओके थैंक यू बोलते हुए कैमरे के सामने से ही भाग खड़े हुए. दूसरे जिम्मेदार भी मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं.





Source link