नर्मदापुरम में राज्यसभा सांसद ने गोशाला में पूजन किया: सांसद बोलीं – प्रकृति और पशुधन संरक्षण के लिए सरकार संकल्पबद्ध – narmadapuram (hoshangabad) News

नर्मदापुरम में राज्यसभा सांसद ने गोशाला में पूजन किया:  सांसद बोलीं – प्रकृति और पशुधन संरक्षण के लिए सरकार संकल्पबद्ध – narmadapuram (hoshangabad) News


राज्यसभा सदस्य माया नारोलिया ने गोवर्धन पूजा की।

नर्मदापुरम में दीपावली के दूसरे दिन मंगलवार को राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने नर्मदापुरम जिले के ग्राम रंढाल स्थित गौशाला परिसर में गोवर्धन पूजा और गौ पूजन किया। कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। विधि-विधान से गोवर्धन महाराज और गौ

.

पूजन के बाद प्रगति ग्राम संगठन महिला शक्ति संकुल स्वसहायता समूह की बहनों ने सांसद माया नारोलिया को जैविक खाद भेंट की। यह खाद समूह की महिलाओं द्वारा स्थानीय स्तर पर तैयार की गई थी।

“प्रकृति और पशुधन संरक्षण के लिए चल रहा जनजागरण अभियान” सांसद माया नारोलिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मध्यप्रदेश सरकार ग्रामीण स्तर पर प्रकृति, पशुधन संरक्षण और जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए जन-जागरण अभियान चला रही है। सरकार का उद्देश्य है कि पारंपरिक पर्वों और गोवर्धन पूजा जैसे आयोजनों से समाज में जैविक जीवनशैली और ग्रामीण आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिले।

अन्नकूट महोत्सव का प्रतीक पर्व गौरतलब है कि गोवर्धन पूजा को अन्नकूट महोत्सव के रूप में भी जाना जाता है। यह पर्व भारतीय लोक जीवन में प्रकृति, पशुधन और मानव के गहरे संबंधों का प्रतीक माना जाता है।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत रंढाल के सरपंच खुशीलाल आठनेरे, उपसरपंच राजेंद्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता किशन यादव, संजीव मालवीय, प्रभारी उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. शैलेंद्र नेमा, रामेश्वर मीना, कलम किशोर फौजदार, दिनेश मीना, कृपाराम फौजदार, डॉ. राजेंद्र शर्मा सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।महिला स्वसहायता समूह से दमयंती वर्मा, गायत्री केवट, शोभा आठनेरे, गंगा बाई और अन्य बहनों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।



Source link