पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा मंगलवार को बागेश्वर धाम पीठ पहुंचे। उन्होंने बागेश्वर बालाजी के दर्शन किए और पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री से भेंट की। मिश्रा फरवरी 2026 में डबरा, ग्वालियर-चंबल अंचल में होने वाली तीन दिवसीय हनुमंत कथा के लिए धीरें
.
नरोत्तम मिश्रा ने बालाजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को अंग वस्त्र भेंट किया और पगड़ी पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया। यह आयोजन नवग्रह भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर होगा।
पुलिस के अनुसार, फरवरी 2026 में ग्वालियर-चंबल अंचल में एक बड़ा धार्मिक आयोजन प्रस्तावित है। इसमें पंडित धीरेंद्र शास्त्री तीन दिवसीय श्रीहनुमान कथा का वाचन करेंगे। पूर्व गृहमंत्री इसी आयोजन का संकल्प लेने बागेश्वर धाम पहुंचे थे।
इसी बीच दीपावली के पावन अवसर पर बागेश्वर धाम में बुंदेलखंड की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा मोनिया नृत्य की धूम देखने को मिली। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से एक दर्जन से अधिक मोनिया नृत्य दल बागेश्वर बालाजी के दर्शन हेतु पहुंचे और आस्था से परिपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया।
इस दौरान बागेश्वर महाराज ने मोनिया नृत्य के दोहे गाकर सुनाए, जिन पर मोनियों ने खूब नृत्य किया। उन्होंने इस परंपरा की साधना और आध्यात्मिक महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि इस नृत्य के दर्शन मात्र से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
महाराज श्री ने कहा कि मोनिया नृत्य में ग्वाल-बाल भगवान कृष्ण के सखा बनकर मौन व्रत धारण करते हैं और देव स्थानों पर नंगे पैर जाकर भगवान को नृत्य के माध्यम से रिझाते हैं। यह बुंदेलखंड की हजारों वर्षों पुरानी परंपरा है, जो दीपावली के अगले दिन से आरंभ होकर कई दिनों तक चलती है।



