कटनी जिले की बड़वारा पुलिस ने नैगवां, झिंझरी और भुड़सा गांवों में एक साथ चार जुआ फड़ों पर छापा मारकर 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से ₹10,170 नकद जब्त किए हैं।
.
बड़वारा थाना प्रभारी के. के. पटेल ने बताया कि बुधवार शाम को इलाका भ्रमण के दौरान उन्हें जुआ फड़ संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल इन स्थानों पर दबिश दी। गिरफ्तार किए गए जुआरियों में नैगवां से 5, झिंझरी से 5 और भुड़सा से 8 व्यक्ति शामिल हैं।
ग्राम नैगवां से संदीप केवट (28), संजय सिंह (29), राजेश सिंह (28), प्रमोद केवट (24) और राहुल चौधरी (26) को गिरफ्तार किया गया।
ग्राम झिंझरी से कमलेश पटेल (38), अनुज पटेल (35), चन्नी भुमिया (27), जतिन कोल (23) और आकाश कोल (21) को पकड़ा गया।
ग्राम भुड़सा से मोहन कोल (32), कोदूलाल गुप्ता (50), शेख चांद मुसलमान (42), अजय सिंह (40), गुलाब जोगी (30), मो हनीफ (50), शैलेन्द्र कुमार पाटकार (44) और किशन पाटकर (23) को गिरफ्तार किया गया है।