शिवपुरी में नदी किनारे मिला किसान का शव: डूबने से मौत की आशंका, पुलिस ने जांच शुरू की – Shivpuri News

शिवपुरी में नदी किनारे मिला किसान का शव:  डूबने से मौत की आशंका, पुलिस ने जांच शुरू की – Shivpuri News



शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के छितिपुर गांव में बुधवार दोपहर एक किसान का शव नदी किनारे मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान 54 वर्षीय जगदीश लोधी पुत्र देशराज लोधी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि जगदीश भैंसे चराने गय

.

परिजन उसे तत्काल झांसी के अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जगदीश की मृत्यु नदी में डूबने से हुई है।

दिनारा थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह चौहान के अनुसार, मृतक के परिजन हजरत लोधी ने थाने में घटना की सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए करेरा भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link