अब पानी बचाने नवंबर से एक दिन छोड़कर सप्लाई देने की तैयारी – Gwalior News

अब पानी बचाने नवंबर से एक दिन छोड़कर सप्लाई देने की तैयारी – Gwalior News



दीपावली त्योहार पर इस बार शहर में पानी की अतिरिक्त सप्लाई हुई। इसके लिए नगर निगम ने तिघरा बांध से 13.47 एमसीएफटी पानी ज्यादा लिया। दीपावली से पहले शहर में सप्लाई के लिए 12.65 एमसीएफटी पानी लिया जा रहा था, हालांकि मापदंड के हिसाब से यह भी ज्यादा है।

.

2 वर्ष पूर्व शहर में 12 लाख की आबादी के लिए 7.50 एमसीएफटी पानी तिघरा से लिया जाता था। शहर में विगत वर्षों की तरह गर्मी में जल संकट की स्थिति न बने इसलिए डेढ़ वर्ष पूर्व बनाए गए वाटर मैनेजमेंट के अनुसार नवंबर में सर्दी शुरू होते ही एक दिन छोड़कर सप्लाई पर जल्द ही विचार कर निर्णय होगा। इसके लिए जल संसाधन विभाग शहर में सप्लाई के लिए तिघरा बांध में पानी की उपलब्धता का गणित नगर निगम को देगा।

तिघरा की सप्लाई का क्षेत्र बढ़ा, रोज ले रहे हैं 12.65 एमसीएफटी: शहर में सप्लाई के लिए डेढ़ साल पहले पानी सप्लाई के लिए मैनेजमेंट प्लान बना था। विगत वर्ष इसी प्लान को लागू करने का फायदा शहरवासियों को मिला। जिसकी बदौलत सर्दी में एक दिन छोड़कर और गर्मी में रोज पानी की सप्लाई हो सकी। तिघरा से अभी 12.65 एमसीएफटी पानी लिया जा रहा है। जो कि शहर की लगभग लगभग 15 लाख की आबादी को सप्लाई किया जा रहा है।

ककैटो-पेहसारी से पानी की शिफ्टिंग का प्लान

तिघरा बांध में 22 अक्टूबर को 739 फीट से अधिक पानी है। ककैटो व पेहसारी बांध से अभी एक बार पानी की शिफ्टिंग की जाएगी। गर्मी में पानी की किल्लत की स्थिति से बचने के लिए वाटर सप्लाई मैनेजमेंट बनाया था। इसमें दीपावली के बाद पानी की जरूरत कम पड़ने पर पानी की बचत करने का निर्णय हुआ था। इसके तहत सर्दी में एक दिन छोड़कर व गर्मी में पानी की जरूरत बढ़ने पर नियमित सप्लाई का प्लान लागू किया था।

नए क्षेत्र जोड़े, निगरानी के लिए लगाए गए बल्क मीटर

तिघरा बांध से बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष सप्लाई का दायरा भी बढ़ा हे। एमईएएस, मुरार कैंट व वायुसेना में सप्लाई बढ़ी है। जयारोग्य अस्पताल में पानी सप्लाई बढ़ी है। यहां निगरानी के लिए बल्क मीटर लगाए गए हैं। गर्मी में पानी संकट की स्थिति न बने इसलिए वाटर सप्लाई मैनेजमेंट प्लान बनाया था। इस पर अब एमआईसी की बैठक में चर्चा का बाद निर्णय किया जाएगा।– संजीव गुप्ता, ईई पीएचई विभाग



Source link