Live now
Last Updated:
MP News Live: मध्य प्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
MP LIVE: भोपाल में आज मुख्यमंत्री निवास पर भाईदूज का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से लाड़ली बहनें शामिल होंगी। दीपावली, रक्षाबंधन और गोवर्धन पूजा के बाद अब भाईदूज पर्व भी शासन स्तर पर मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणा करेंगे। अब बहनों को हर महीने 1250 रुपए की जगह 1500 रुपए मिलेंगे। यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हुई है। अब तक इस योजना के तहत कुल 44,917.92 करोड़ रुपए की राशि बहनों के खातों में सीधे पहुंचाई जा चुकी है। वर्तमान में प्रदेश की लगभग एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। सरकार का कहना है कि इस योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और वे परिवार और समाज में आत्मनिर्भर बन रही हैं।