Last Updated:
MP Weather Today: मध्यप्रदेश में गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गई है. दिवाली के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत कई जिलों में अगले तीन दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
Bhopal Weather Today. मध्य प्रदेश के मौसम ने दिवाली के बाद फिर करवट ली है. बुधवार को राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में दिन के तापमान में हल्की उछाल देखी गई. इस दौरान दक्षिणी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी का दौर भी जारी रहा. प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में आंधी, बारिश और गरज-चमक का सिस्टम एक्टिव बना हुआ है, जिसके चलते दक्षिणी जिलों में मौसम बदला हुआ है. गुरुवार को कई जगहों पर बादल छाने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी देखी जा रही है.
अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर
मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान समय में प्रदेश में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर पूर्वी राजस्थान के ऊपर तो, वहीं एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर पूर्वी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के ऊपर बना हुआ है. साथ ही वेस्टर्न डिस्टरबेंस एमपी के आसपास के राज्यों में सक्रिय है. हालांकि अगले तीन दिनों तक दक्षिणी मध्य प्रदेश के जिलों में तेज बारिश का दौर देखा जा सकता है.
तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: दमोह – 34.4°C (सबसे ज्यादा), मंडला/उमरिया – 34°C, नर्मदापुरम – 33.6°C, जबलपुर/खजुराहो (छतरपुर) – 33.4°C, सागर/सतना – 33°C
न्यूनतम तापमान: शिवपुरी/नौगांव (छतरपुर) – 17°C (सबसे कम), भोपाल – 18.2°C, टीकमगढ़ – 18.5°C, धार – 18.8°C, राजगढ़/खंडवा – 19°C
| शहर | तापमान |
| जबलपुर | 22.1 डिग्री |
| ग्वालियर | 22.2 डिग्री |
| उज्जैन | 21.5 डिग्री |
| इंदौर | 20.8 डिग्री |
| भोपाल में रात का तापमान | 18.2 डिग्री |
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें