सीहोर में इस साल कम बारिश दर्ज: औसत आंकड़े से भी नीचे रहा मानसून, 50 से अधिक तालाब खाली – Sehore News

सीहोर में इस साल कम बारिश दर्ज:  औसत आंकड़े से भी नीचे रहा मानसून, 50 से अधिक तालाब खाली – Sehore News



सीहोर जिले में इस मानसून सीजन में औसत से कम बारिश दर्ज की गई है। इस साल कुल 1090 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 1161 मिलीमीटर था। जिले की औसत बारिश 1148 मिलीमीटर है, जिसे इस बार मानसून छू नहीं पाया।

.

कम बारिश के कारण जिले के 50 से अधिक तालाब खाली रह गए हैं। इससे जलस्तर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है और पानी का भंडारण भी काफी कम हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सीहोर जिले में मानसून ने 21 जून को दस्तक दी थी। हालांकि, इसके बाद कई बार मानसून ब्रेक की स्थिति बनी रही और यह अपेक्षाकृत कम सक्रिय रहा।

मानसून की कम सक्रियता के चलते आगामी गर्मी में जिले में जलसंकट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। वर्तमान में भी नगर में एक दिन के अंतराल पर पेयजल की आपूर्ति की जा रही है, जबकि मानसून सीजन हाल ही में समाप्त हुआ है।



Source link