रीवा में एक ही जमीन को दो बार बेचा: धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी और बेटे तीनों को जेल भेजा – Rewa News

रीवा में एक ही जमीन को दो बार बेचा:  धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी और बेटे तीनों को जेल भेजा – Rewa News



रीवा की सिटी कोतवाली पुलिस ने जमीन की बिक्री में धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी श्रृंगेश सिंह राजपूत और उनकी टीम द्वारा यह कार्यवाही की गई है।

.

पुलिस के मुताबिक मामला 18 सितंबर 2025 का है, जब आवेदक बंशीधर बाधवानी और गंगा खुबानी, दोनों निवासी रानी तालाब ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी राजकुमारी बाधवानी निवासी पाण्डेय टोला, अपने पति सुरेश बाधवानी और बेटे अमन बाधवानी के साथ मिलकर मकान सहित जमीन को दो अलग-अलग व्यक्तियों को बेचकर दो बार रजिस्ट्री करा दी।

सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि जांच में यह पाया गया कि तीनों आरोपियों ने षड्यंत्रपूर्वक दो व्यक्तियों से करीब 60 लाख रुपए की राशि लेकर धोखाधड़ी की है। दस्तावेजों की जांच राजस्व और रजिस्ट्री कार्यालय से की गई, जिसमें आरोपियों का अपराध सिद्ध हुआ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजकुमारी बाधवानी,सुरेश बाधवानी और अमन बाधवानी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।



Source link