नेपानगर में 5 दिवसीय महालक्ष्मी महोत्सव का समापन: धनतेरस से शुरू हुआ उत्सव भाईदूज पर समाप्त, भव्य शोभायात्रा निकली – Burhanpur (MP) News

नेपानगर में 5 दिवसीय महालक्ष्मी महोत्सव का समापन:  धनतेरस से शुरू हुआ उत्सव भाईदूज पर समाप्त, भव्य शोभायात्रा निकली – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर के नेपानगर में महालक्ष्मी समाजसेवी संस्था छत्रपति शिवाजी मंडल द्वारा आयोजित पांच दिवसीय महालक्ष्मी महोत्सव का समापन हो गया है। धनतेरस से शुरू हुआ यह उत्सव भाईदूज, गुरुवार रात माता लक्ष्मी की विदाई के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भव्य शोभायात्

.

संस्था के नामदेव भोयटे ने बताया कि शोभायात्रा शिवाजी नगर से शुरू होकर मनोज टॉकीज होते हुए ताप्ती नदी पहुंची, जहां माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस वर्ष आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें गुलाल का उपयोग नहीं किया गया। सभी ने फूलों से माता का स्वागत और विदाई की। भोयटे ने बताया कि यह आयोजन पिछले 14 वर्षों से लगातार किया जा रहा है, और इस बार फूलों का उपयोग कर समाज को एक संदेश दिया गया।

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को संजय पंवार की ओर से शीतल पेय का वितरण भी किया गया। इसी तरह, भवानी नगर में भी जय भवानी समाजसेवी समिति द्वारा महालक्ष्मी की स्थापना की गई थी। यहां से भी गुरुवार रात एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो विट्ठल मंदिर होते हुए ताप्ती नदी पहुंची।

शोभायात्रा के दौरान की तस्वीरें



Source link