रोजगार मेले में भोपाल के 179 अभ्यर्थियों को मिली नियुक्ति: युवाओं को जल्द मिलेगा ग्लोबल प्रोजेक्ट में मौका; पीएम की बात भी सुनी – Bhopal News

रोजगार मेले में भोपाल के 179 अभ्यर्थियों को मिली नियुक्ति:  युवाओं को जल्द मिलेगा ग्लोबल प्रोजेक्ट में मौका; पीएम की बात भी सुनी – Bhopal News


भोपाल में शुक्रवार को भारतीय डाक विभाग ने 17वें रोजगार मेले का आयोजन किया। यह आयोजन भोपाल के न्यू मार्केट स्थित समन्वय भवन में हुआ। इसमें शहर के विभिन्न केंद्रीय विभागों और उपक्रमों के कुल 179 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। वही पूरे दे

.

चयनित अभ्यर्थियों को डाक विभाग, रेलवे विभाग, बैंक, सुरक्षा विभाग, AIIMS और कई विभाग में नियुक्ति दी गई। कुछ विभागों में नियुक्ति का पैमाना मेरिट्स के आधार पर था तो बैंकिंग जैसे विभाग में परीक्षा के आधार पर नियुक्ति थी। इस रोजगार मेले का उद्देश्य नौकरी चाहने वाले युवाओ को नियुक्ति से जोड़ना है ताकि उन्हें रोजगार के अवसर मिले। कई शारीरिक रूप से दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी इस योजना के तहत नियुक्ति मिली हैं।

पीएम बोले-यह दिवाली नई रोशनी लेकर आई नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री डॉ. जीतेंद्र सिंह लाइव प्रसारण के जरिए कार्यक्रम से जुड़े थे। पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिवाली हम सबके जीवन में नई रोशनी लेकर आई है।

उत्सवों के बीच पक्की नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र मिलना यानी उत्सवों का उल्लास और सफलता की डबल खुशी देश के 51000 युवाओं को मिली है।

आज आपको केवल सरकार की नियुक्ति नहीं मिली हैं आपको राष्ट्रीय सेवा में सक्रिय योगदान देने का अवसर मिला हैं। मुझे विश्वास है आप इसी भावना से काम करेंगे ईमानदारी और सुचित्व के साथ भविष्य के भारत के लिए बेहतर व्यवस्थाएं बनाने में अपनी भूमिका निभाए गए और आप जानते है हमारे लिए ‘नागरिक देवो भाव:!’ ये मंत्र है।

सेवाभाव से समर्पण भाव से हम नागरिक के जीवन में हम उपयोगी कैसे हो ये भूलना नहीं। साथियों पिछले 11 वर्षों से देश विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका आप सबकी है इसलिए युवाओं का सशक्तिकरण ये भाजपा, एनडीए सरकार की प्राथमिकता हैं। हमने देश में पीएम विकसित भारत विकास योजना के तहत साढ़े 3 करोड़ युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया।

इस मेले में पीएम मोदी ने प्रतिभा सेतु पोर्टल का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया की जो उम्मीदवार UPSC की अंतिम सूची तक पहुंचते हैं लेकिन सेलेक्ट नहीं होते है, इस पोर्टल के जरिए निजी या सरकारी संस्था उन युवाओं को बुला सकते है, सेलेक्ट कर सकते है और इंटरव्यू ले सकते हैं।

पीएम मोदी ने कहा “भारत के युवाओं के समर्थ का सदुपयोग ही भारत के युवा समर्थ को दुनिया के सामने लेकर आएगा। पीएम मोदी ने बताया कि बीते दिनों जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री भारत आए थे तो उनके साथ MSME सेक्टर और क्लीन एनर्जी जैसे सेक्टर में निवेश बढ़ाने पर कुछ महीने पहले हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुआ हैं।

साथ ही यूरोप में कई देशों जैसे ब्राज़ील सिंगापुर कोरिया और कनाडा के साथ भी इंवेस्टमेंट पार्टनरशिप हुई है। इससे युवाओं को ग्लोबल प्रोजेक्ट में काम करने के अवसर मिलेंगे।

11 सालों 20 लाख से अधिक प्रमोशन केंद्रीय मंत्री डॉ. जीतेंद्र सिंह ने कहा की पिछले 11 सालों में लगभग 20 लाख से अधिक रुकी हुई प्रमोशन का रास्ता साफ किया और सरकारी पदों की नियुक्ति को लेकर भी कहा –

सरकारी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया को सिलसिलेवार ढंग से मिशन मोड में चलाया जाएगा। ताकि टाइम लाइन का पालन हो सके पारदर्शिता भी रहे और साथ ही साथ नियुक्ति प्रणाली में युवाओं का विश्वास भी बढ़े।

QuoteImage

चयनित अभ्यर्थियों को भी पक्की नौकरी मिलने से मानो एक खुशी की लहर चल पड़ी हो। एसबीआई में नियुक्त नीरज शर्मा जो देख नहीं सकते थे उन्होंने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा –

काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है एक विजिबल इम्पैक्ट के लिए तो अंधेरा होता है. पहले में दूसरों से उम्मीद करता था की वो मेरी मदद कर दे लेकिन आज वो मुझसे उम्मीद करते है की मैं उनकी मदद कर दूं।

10वीं के अंक के आधार पर होता है सिलेक्शन डाक विभाग में एबीएम की पोस्ट पर नियुक्त रचना बताती है कि इस पोस्ट की नियुक्ति के लिए आपको ऑनलाइन फॉर्म फील करना होता है जिसमें आपकी दसवीं के अंक के आधार पर सिलेक्शन होता है। सिलेक्शन के बाद 3 दिन की ट्रेनिंग होती है जिसके बाद पद जॉइन कर सकते हैं।



Source link