जहां दिखाई थी गुंडागर्दी, वहां पुलिस ने निकाला जुलूस: जबलपुर में दुकान में घुसकर किया था हमला, 3 आरोपियों को किया गिरफतार – Jabalpur News

जहां दिखाई थी गुंडागर्दी, वहां पुलिस ने निकाला जुलूस:  जबलपुर में दुकान में घुसकर किया था हमला, 3 आरोपियों को किया गिरफतार – Jabalpur News



जबलपुर के आनंद कुंज इलाके में बुधवार रात हुई बेसबॉल से मारपीट की वारदात के तीनों आरोपियों को गढ़ा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस उसी स्थान पर निकाला, जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था।

.

जानकारी के अनुसार, आरोपियों और घायल युवक राजेश के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने राजेश पर हमला किया। वारदात के दौरान आरोपियों ने एक दुकान संचालक साहिल पर भी हमला किया।

बुधवार रात करीब 9 बजे लाल रंग की कार में आए तीन लोग बाइक सवार का पीछा करते हुए आनंद कुंज पहुंचे। राजेश ने खुद को बचाने के लिए पास की कपड़े की दुकान में जाकर छिपने की कोशिश की। आरोपियों ने बेसबॉल का डंडा लेकर दुकान में घुसकर राजेश को बाहर घसीटा और उसके ऊपर हमला किया। जब दुकान संचालक साहिल ने विरोध किया, तो उस पर भी हमला किया गया।

वारदात के बाद घायल राजेश को राहगीरों की मदद से मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

पुलिस ने शुक्रवार को विकास सिंह ठाकुर, अभय सिंह ठाकुर और हर्ष चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर आनंद कुंज इलाके में जुलूस निकाला। सीएसपी ने बताया कि आरोपी बुधवार रात राजेश का पीछा कर उसकी दुकान में घुसे और बेसबॉल से हमला किया था।



Source link