श्रेयस अय्यर से सीखो विराट…फॉर्म में लौटने के लिए कोहली को बिन मांगी सलाह

श्रेयस अय्यर से सीखो विराट…फॉर्म में लौटने के लिए कोहली को बिन मांगी सलाह


Last Updated:

IND vs AUS Virat Kohli: लंबे ब्रेक के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी मौजूदा वनडे सीरीज में संघर्ष करते नजर आ रहे हैं.

विराट कोहली और श्रेयस अय्यर

नई दिल्ली: 17 साल के वनडे करियर में ऐसा पहली बार हुआ जब विराट कोहली लगातार दो वनडे में जीरो के स्कोर पर आउट हुए हो. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी एकदिवसीय सीरीज में अब भी उनके बल्ले से पहले रन का इंतजार है. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का कहना है कि विराट को अगर फॉर्म में लौटना है तो श्रेयस अय्यर से सीख लेनी चाहिए.

मोहम्मद कैफ ने कहा कि 36 साल के कोहली को श्रेयस अय्यर से सीखना चाहिए, जो ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले इंडिया ए के लिए मैच खेलकर आ रहे हैं और वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कैफ ने फॉर्म को बनाए रखने के लिए मैच टाइमिंग बढ़ाने और मानसिक तैयारी के महत्व पर जोर दिया. खासकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लंबे समय तक अनुपस्थित रहने के बाद. कैफ ने कहा:

मैं हाल ही में श्रेयस अय्यर से मिला था और मैंने उनसे उनके स्टांस और लय के बारे में पूछा. चूंकि वह लाल गेंद वाले क्रिकेट से ब्रेक लेने और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा नहीं लेने के बाद फिलहाल केवल वनडे मैच ही खेल रहे हैं, इसलिए मैं समझना चाहता था कि वह अभी भी इतनी सहजता से कैसे खेल पाते हैं. वह मानसिक रूप से स्वस्थ हैं, अपने खेल को अच्छी तरह जानते हैं और उन्होंने अपने दिमाग को भी दुरुस्त कर लिया है. वह भारत ए के लिए भी खेले हैं और इसलिए मेरा कहना है कि विराट और रोहित को भी ऐसा ही करने पर विचार करना चाहिए.

2027 का वनडे विश्व कप नजदीक आते ही लगातार शून्य पर आउट होने से कोहली की मौजूदा फॉर्म को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. पूर्व कप्तान को अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए हर उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलना होगा.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

श्रेयस अय्यर से सीखो विराट…फॉर्म में लौटने के लिए कोहली को बिन मांगी सलाह



Source link