माधौगंज थाना क्षेत्र में दीपावली पर पटाखा चलाने के विवाद पर राजेश कटारे(वाल्मीकि) के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाल्मीक समाज ने पुलिस को ज्ञापन दिया। समाज ने चेतावनी दी है कि हमलावर जल्द गिरफ्तार नहीं हुए तो आंदोलन किया जाएगा। शुक्रवार को
.
समाज के प्रतिनिधियों ने सीएसपी से दीपावली की रात पटाखे चलाने के विवाद पर बाल्मीक परिवार पर जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। समाज के प्रतिनिधियों ने माधौगंज पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए मामूली धाराओं में एफआईआर दर्ज करने का आरोप लगाया। सीएसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया समाज के प्रतिनिधियों को दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में अरविन्द चौहान, राकेश कटारे, शेरु वाल्मीकि, सेतु नरवारे मौजूद थे।