हिटमैन आज बनाएंगे शतकों का महारिकॉर्ड! सिडनी में किया ये अजूबा तो सचिन और विराट के एलीट क्लब में होगी एंट्री

हिटमैन आज बनाएंगे शतकों का महारिकॉर्ड! सिडनी में किया ये अजूबा तो सचिन और विराट के एलीट क्लब में होगी एंट्री


Rohit Sharma: भारत के दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों का एक ‘प्रचंड महारिकॉर्ड’ बनाने से केवल एक कदम दूर हैं. इस उपलब्धि के बाद ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा का नाम वर्ल्ड क्रिकेट में अमर हो जाएगा. बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज सिडनी में तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला जाएगा. पर्थ और एडिलेड में भारत पहले दो मैच हारकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज पहले ही गंवा चुका है. टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज में 0-2 से पीछे है. भारत पर अब 3-0 से व्हाइटवॉश का खतरा मंडरा रहा है. अब सिडनी में तीसरा और आखिरी वनडे मैच जीतकर शुभमन गिल की टीम के पास अपनी इज्जत बचाने का मौका है.

‘हिटमैन’ आज बनाएंगे शतकों का महारिकॉर्ड!

रोहित शर्मा आज सिडनी में होने वाले तीसरे वनडे मैच में शतकों का एक ‘विराट महारिकॉर्ड’ बनाते हुए सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की बराबरी कर लेंगे. आज सिडनी वनडे मैच में रोहित शर्मा के निशाने पर एक ऐसा महारिकॉर्ड होगा, जिसे बनाकर एक बल्लेबाज महानता के स्तर को छू जाता है. रोहित शर्मा अगर इस मैच में एक शतक जड़ने में कामयाब रहते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में ‘शतकों’ का महारिकॉर्ड बना देंगे. रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 50 शतक पूरा कर लेंगे. ऐसा करते ही ‘हिटमैन’ इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 शतक ठोकने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source


सचिन और विराट के एलीट क्लब में होगी एंट्री

भारत के लिए अभी तक केवल सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 या उससे ज्यादा शतक ठोके हैं. सचिन तेंदुलकर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक और विराट कोहली के नाम 82 शतक दर्ज हैं. रोहित शर्मा के नाम फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट में 49 शतक दर्ज हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज सिडनी में होने वाले तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा शतक जड़ देते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों का अर्धशतक पूरा करने वाले दुनिया के दसवें और भारत के केवल तीसरे ही बल्लेबाज होंगे.

इंटरनेशनल क्रिकेट में 50+ शतक जड़ने वाले भारतीय

1. सचिन तेंदुलकर – 100 शतक (टेस्ट – 51 और वनडे – 49)

2. विराट कोहली – 82 शतक (टेस्ट – 30, वनडे – 51 और T20I – 1)

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 100 शतक

2. विराट कोहली (भारत) – 82 शतक

3. रिकी पोटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 71 शतक

4. कुमार संगाकारा (श्रीलंका) – 63 शतक

5. जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) – 62 शतक

6. जो रूट (इंग्लैंड) – 58 शतक

7. हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका) – 55 शतक

8. महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 54 शतक

9. ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) – 53 शतक

10. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 49 शतक

11. रोहित शर्मा (भारत) – 49 शतक

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज

1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 100 शतक

2. विराट कोहली (भारत) – 82 शतक

3. रोहित शर्मा (भारत) – 49 शतक

4. राहुल द्रविड़ (भारत) – 48 शतक

5. वीरेंद्र सहवाग (भारत) – 38 शतक

6. सौरव गांगुली (भारत) – 38 शतक

7. सुनील गावस्कर (भारत) – 35 शतक

8. मोहम्मद अजहरुद्दीन (भारत) – 29 शतक

9. शिखर धवन (भारत) – 24 शतक

10. वीवीएस लक्ष्मण (भारत) – 23 शतक



Source link