त्योहारी सीजन में कार कंपनियों की हुई चांदी, टाटा, मारुति या हुंडई, जानें किसने बेची सबसे ज्यादा गाड़ियां

त्योहारी सीजन में कार कंपनियों की हुई चांदी, टाटा, मारुति या हुंडई, जानें किसने बेची सबसे ज्यादा गाड़ियां


Last Updated:

दिवाली पर Maruti Suzuki ने 3.25 लाख गाड़ियां बेचीं, Tata Motors की SUV Nexon की बिक्री 73% बढ़ी, Hyundai ने भी 30% ग्रोथ दर्ज की, कुल बिक्री में 35% तक उछाल आया.

नई दिल्ली. दिवाली सिर्फ रोशनी का त्योहार ही नहीं, बल्कि कार कंपनियों के लिए सबसे ज्यादा बिक्री का समय भी है. इस साल ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए दिवाली बेहद फायदेमंद रही. गाड़ियों की बिक्री ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए, और बिक्री में 35% तक की जबरदस्त उछाल देखा गया. बिक्री में इस वृद्धि के पीछे मुख्य कारण GST घटने से गाड़ियों की कीमत में आई कमी और आकर्षक फाइनेंस स्कीमें रहीं, जिनसे ग्राहकों में खरीदारी का उत्साह बढ़ा. साथ ही फेस्टिवल सीजन के दौरान गाड़ियों पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. आइए जानते हैं कि किस कंपनी की कितनी गाड़ियां बिकीं.

बिक्री में रिकॉर्ड तोड़ ग्रोथ

नवरात्रि के पहले दिन से नई GST दरें लागू हुईं, जिससे छोटी से बड़ी सभी गाड़ियां सस्ती हो गईं. इस वजह से कारों की बिक्री में वृद्धि की उम्मीद थी और वही हुआ. नवरात्रि से दिवाली तक की अवधि में बिक्री में तेजी आई. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस साल सेल्स में 15% से 35% तक की साल-दर-साल (YoY) बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सबसे ज्यादा मांग SUV और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रही. अकेले धनतेरस के दिन 51 हजार से ज्यादा नई गाड़ियां ग्राहकों को डिलीवर की गईं, जो कि एक रिकॉर्ड है.

  • सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचने वाली कंपनियां

1. मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) बनी नंबर 1

मारुति सुजुकी बिक्री के मामले में सबसे आगे रही. इस कंपनी ने कुल 3.25 लाख गाड़ियां बेचीं और लगभग 4.50 लाख बुकिंग मिलीं. मारुति की डिजायर लगातार लोगों की पहली पसंद बनी हुई है.

2. दूसरे नंबर पर टाटा मोटर्स (Tata Motors)

टाटा मोटर्स ने भी असाधारण प्रदर्शन किया, जिसकी बिक्री में पिछले साल के मुकाबले लगभग 33% की बढ़ोतरी हुई. टाटा ने एक लाख से ज्यादा गाड़ियां डिलीवर कीं. इस ग्रोथ में टाटा की SUVs का बड़ा योगदान रहा. एसयूवी सेगमेंट में नेक्सॉन की खूब डिमांड रही, जिसकी बिक्री में 73% की बढ़ोतरी हुई और 38 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिकीं. पंच ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, जिसकी बिक्री 29% बढ़कर 32 हजार यूनिट्स तक पहुंच गई. इसके साथ ही कंपनी ने 10 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियां डिलीवर कीं, जो EVs के प्रति लोगों के बढ़ते रुझान को दर्शाता है.

3. तीसरे नंबर पर हुंडई (Hyundai)

फेस्टिवल सीजन के दौरान हुंडई ने बिक्री में लगभग 30% की बढ़ोतरी दर्ज की और प्रतिदिन औसतन 2,500 यूनिट्स की डिलीवरी की. इस दौरान पूछताछ में 10% और बुकिंग में लगभग 17% की बढ़ोतरी हुई.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

त्योहारी सीजन में कार कंपनियों की हुई चांदी! किसने बेची सबसे ज्यादा गाड़ियां?



Source link