दमोह में कीटनाशक से भरा ट्रक पलटा: सहयोगी ने चालक से मारपीट की, लापरवाही से ट्रक चलाने का आरोप, वीडियो वायरल – Damoh News

दमोह में कीटनाशक से भरा ट्रक पलटा:  सहयोगी ने चालक से मारपीट की, लापरवाही से ट्रक चलाने का आरोप, वीडियो वायरल – Damoh News


दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 4 बजे कीटनाशक दवाइयों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में सवार सहयोगी ने चालक की पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

.

यह घटना 27 मील के पास जबलपुर-तेंदूखेड़ा मार्ग पर हुई। आरोप है कि चालक ने शराब के नशे में लापरवाही से ट्रक चलाया, जिससे यह हादसा हुआ और भारी नुकसान हुआ। मारपीट करने वाले सहयोगी ने कहा कि चालक ने काफी नुकसान किया है और इसकी भरपाई कैसे होगी।

स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग किया। ट्रक क्रमांक MP 20 ZS 3207 जबलपुर से सागर जिले के देवरी महाराजपुर जा रहा था।

ट्रक चालक की पहचान जाहर सिंह के रूप में हुई है, जिसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया था। सहयोगी संदीप चक्रवर्ती ने बताया कि वे खेतों के लिए कीटनाशक और अन्य दवाइयां लेकर जा रहे थे। हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं, हालांकि ट्रक में भरी दवाइयां सड़क पर बिखर गईं।



Source link