Indore Winter Market: इन 5 जगहों पर मिल रहे सस्ते गर्म कपड़े, कड़ाके की सर्दी से पहले करें शॉपिंग, सेल शुरू

Indore Winter Market: इन 5 जगहों पर मिल रहे सस्ते गर्म कपड़े, कड़ाके की सर्दी से पहले करें शॉपिंग, सेल शुरू


Last Updated:

Indore Winter Market: इंदौर में सर्दियों के लिए तिब्बती मार्केट, राजवाड़ा, मालवा मिल और पुलिया क्षेत्र में सस्ते जैकेट्स, शॉल, स्वेटर व अन्य गर्म कपड़े मिलते हैं, खासकर अक्टूबर से फरवरी तक.

सर्दियां नजदीक हैं. गुलाबी ठंड दस्तक दे रही है. ऐसे में ठिठुरन भरी सर्दी से बचने के लिए उपाय करना बेहद जरूरी है. अगर आप भी ठंड में ट्रेडिंग और किफायती गर्म कपड़े और स्वेटर ढूंढ रहे हैं तो आपको इन मार्केट्स का रुख कर लेना चाहिए‌, यहां सबसे‌‌ सस्ते कम दाम में जैकेट्स, शॉल इत्यादि मिल जाएंगे. इनकी गरमाहट भी सामान्य स्वेटरर्स से ज्यादा होगी

winter cloths

सर्दियों के लिए इंदौर में बड़ा बाजार लगता है. अलग-अलग जगहों पर सर्दी के गरम कपड़े, जैकेट्स औक पुलओवर मिल जाते हैं. महिला या पुरुष सभी के लिए विशाल रेंज इन मार्केट्स में आपको मिल जाएगी. तिब्बती मार्केट, राजवाड़ा, मालवा मिल, रानीपुरा कुछ मुख्य बाज़ार हैं‌.

tibbet market indore

इंदौर में कलेक्ट्रेट के पास यह तिब्बत रिफ्यूजी मार्केट बाज़ार हर साल ठंड के मौसम में अक्टूबर से शुरू होकर फरवरी तक लगता है. यह विशेष रूप से ठंड के कपड़ों के लिए ही जाना जाता है. यह मार्केट तिब्बती शरणार्थियों द्वारा लगाया जाता है. यहां आपको जेंट्स और लेडीज दोनों के लिए बहुत अच्छी क्वालिटी के ऊनी कपड़े मिलते हैं.

rajwada market

राजवाड़ा महल के चारों ओर फैला हुआ पूरा क्षेत्र ठंड के कपड़ों के लिए, बाजार के मुख्य रास्तों के अलावा भीतरी गलियों और फुटपाथ पर लगने वाली दुकानें और स्टॉल सस्ते कपड़े बेचते हैं. यहां आपको कम दाम में कुर्ते, टी-शर्ट, टॉप और वेस्टर्न वियर के साथ-साथ मौसमी स्वेटर और जैकेट की सेल भी मिल जाती है.

malwa mill Indore

मालवा मिल क्लॉथ मार्केट अपने थोक और सरप्लस (Lot) माल के लिए प्रसिद्ध है. ठंड के मौसम में यहां कम दाम के जैकेट और कोट की सेल भी लगती है. यह बाज़ार उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो बहुत कम बजट में कपड़े ढूंढ रहे हैं. यहां अक्सर कोट 300-400 की शुरुआती रेंज में उपलब्ध होते हैं. हालांकि, यहां आपको अपना पसंदीदा सामान ढूंढने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है.

indore market

पूल की पुलिया नगर निगम के पास स्थित यह क्षेत्र, खासकर ठंड के मौसम में, सड़क के किनारों पर विंटर वियर कलेक्शन के स्टॉल लगाता है. यहां आपको स्वेटर, हुडीज और जैकेट की कई वैरायटी देखने को मिल सकती है. तिब्बत मार्केट के आसपास ही स्थित होने के कारण यहां सस्ते विकल्प मिल जाते हैं. नगर निगम से राजवाड़ा के रास्ते में पुलिया के पास सर्दियों में बड़ा बाज़ार लगता है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

Indore: इन 5 जगहों पर मिल रहे सस्ते गर्म कपड़े, सर्दी से पहले करें शॉपिंग



Source link