पुलिस ने शव को पीएम के लिए पहुंचाया है।
इंदौर में एक युवक का शव फंदे पर हाथ-पैर बंधी हालत में लटका मिला है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मामला सुसाइड का है या हत्या का।
.
जूनी इंदौर टीआई अनिल गुप्ता ने बताया कि घटना राजमहल कॉलोनी की है। यहां एक निर्माणाधीन मकान में एक युवक का शव मिला है।
मकान राजेश चांदवानी का है। शनिवार को मकान के चौकीदार ने देखा तो घटना का पता चला। युवक का नाम ऋतिक (25) पिता मनीराम निवासी राजेंद्र नगर क्षेत्र का रहने वाला है। वह 15-20 दिन से यहां पर रहकर मजदूरी कर रहा था और यहीं रहता था। बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर वह रहता था।
हाथ-पैर बंधे व मुंह में कपड़ा मिला घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक का शव फंदे पर मिला। चौंकाने वाली बात यह थी कि उसके हाथ-पैर बंधे थे और मुंह में कपड़ा भरा हुआ था। टीआई का कहना है कि जिस प्रकार से हाथ-पैर बंधे हुए थे।
इससे संभावना है कि उसने हाथ-पैर बांधे होंगे। हालांकि युवक का पीएम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या है या हत्या स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।