मैहर वन परिक्षेत्र में वन्यजीवों के शिकार के लिए बिछाया गया बिजली का जाल वन विभाग ने हटा दिया है। यह कार्रवाई 25 अक्टूबर को रात की गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई।
.
मुखबिर ने बताया था कि मैहर के बीट सढेरा के पास कुछ लोग 11 केवी विद्युत लाइन से खूंटी और जीआई वायर की मदद से करंट बिछा रहे हैं। सूचना मिलते ही गश्ती दल तुरंत मौके पर पहुंचा।
मौके पर पाया गया कि शिकारियों ने राजस्व क्षेत्र से निकली 11 केवी लाइन से तार फंसाकर राजस्व और जंगल दोनों क्षेत्रों में बिछाया था। वे जानवरों के फंसने का इंतजार कर रहे थे।
वन विभाग के कर्मचारियों ने लाइव वायर डिटेक्टर की मदद से बिछाए गए तार का निरीक्षण किया और जीआई वायर का विद्युत कनेक्शन हटा दिया। मौके से एक मोटरसाइकिल, लगभग 2 किलो जीआई तार, बांस की खूंटियां और एक सब्बल जब्त किया गया।
इस मामले में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी मैहर शुभम खरे, परिक्षेत्र सहायक मैहर राम निवास रावत, परिक्षेत्र सहायक भदनपुर शिव कुमार वर्मा, बीट गार्ड झुकेही सुशील पांडेय, बीट गार्ड सगमनिया अखिलेश अहिरवार, बीट गार्ड धनवाही बाल्मिकी कोल और बीट गार्ड बम्हनी के सी मिश्रा शामिल थे।