विराट ने ठोके 18443 रन, तोड़ दिया सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, पूरी दुनिया में बजा किंग कोहली का डंका

विराट ने ठोके 18443 रन, तोड़ दिया सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, पूरी दुनिया में बजा किंग कोहली का डंका


भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है. पूरी दुनिया में किंग कोहली का डंका बज रहा है. दरअसल, विराट कोहली ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर तहलका मचा दिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक ठोक दिया. विराट कोहली ने इसी के साथ ही वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 75वां अर्धशतक पूरा कर लिया. विराट कोहली ने 81 गेंदों में नाबाद 74 रन बनाए. विराट कोहली ने 91.35 के स्ट्राइक रेट से रन कूटते हुए 7 चौके जमाए.

विराट ने तोड़ दिया सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

विराट कोहली ने इंटरनेशनल व्हाइट बॉल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन कूटने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. विराट कोहली ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है. इंटरनेशनल व्हाइट बॉल क्रिकेट (ODI और T20I) में अब विराट कोहली के नाम कुल 18443 रन दर्ज हो गए हैं. वहीं, सचिन तेंदुलकर ने 18436 रन बनाए थे. सचिन तेंदुलकर अब नंबर-2 पर खिसक गए हैं. बता दें कि विराट कोहली ने ODI में 14255 रन और T20I में 4188 रन बनाए हैं. वहीं, सचिन तेंदुलकर ने ODI में 18426 रन और T20I में 10 रन बटोरे थे.

Add Zee News as a Preferred Source


इंटरनेशनल व्हाइट बॉल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन (ODI और T20I)

1. विराट कोहली (भारत) – 18443 रन (410 पारी)

2. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 18436 रन (453 पारी)

3. कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 15616 रन (433 पारी)

4. रोहित शर्मा (भारत) – 15601 रन (419 पारी)

5. महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 14143 रन (473 पारी)

6. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 14105 रन (381 पारी)

विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाजों में से एक हैं. विराट कोहली ने भारत के लिए अब तक 305 वनडे मैचों में 57.71 की औसत से 14255 रन बनाए हैं, जिसमें 51 शतक और 75 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 183 रन रहा. विराट कोहली अब वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज बन गए हैं. विराट कोहली अब वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कुमार संगकारा से आगे निकल चुके हैं. अपने 15 साल के लंबे वनडे करियर के दौरान कुमार संगकारा ने श्रीलंका और ICC के लिए 404 मैच खेले और 14,234 रन बनाए थे. वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली अब 14,255 रन के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हो गए हैं. बता दें कि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 18426 रन बनाने का महारिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है.

ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 18426 रन

2. विराट कोहली (भारत) – 14255 रन

3. कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 14234 रन

4. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 13704 रन

5. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 13430 रन



Source link