Last Updated:
New Zealand vs England, 1st ODI: हैरी ब्रूक ने अपनी शतकीय पारी में 11 छक्के जड़े. इंग्लैंड के कप्तान ने 135 रन की बेहतरीन पारी खेली, बावजूद उनकी टीम हार गई.पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया.
नई दिल्ली. हैरी ब्रूक की कप्तानी शतकीय पारी के बावजूद इंग्लैंड को पहले वनडे में हार मिली. कप्तान हैरी ब्रूक ने 135 रन की अपनी असाधारण कप्तानी पारी में 11 छक्के लगाए, लेकिन इसके बावजूद इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में चार विकेट से हार गई. इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.2 ओवर में 223 रन पर आउट हो गई. उसके केवल दो बल्लेबाज ही दोहरे अंक में पहुंचे. न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 224 रन बनाकर 80 गेंद शेष रहते हुए जीत हासिल की.
हैरी ब्रूक की करियर बेस्ट पारी पर फिरा पानी.
ब्रूक ने 11 छक्कों के अलावा नौ चौके भी लगाए
इससे पहले हैरी ब्रुक (Harry Brook) उस समय क्रीज पर आए जब इंग्लैंड का स्कोर दूसरे ओवर में दो विकेट पर चार रन था. इसके बाद जल्द ही उसका स्कोर छह विकेट पर 56 रन हो गया. इंग्लैंड के कप्तान ने हालांकि एक छोर संभाल कर रखा और वनडे में अपना दूसरा शतक लगाया. यह एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर भी है. ब्रूक ने 11 छक्कों के अलावा नौ चौके भी लगाए और धीरे-धीरे न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर हावी हो गए, जिन्होंने इंग्लैंड के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया था.
हैरी ब्रूक ने वनडे में 1000 रन का आंकड़ा छुआ
ब्रूक ने जेमी ओवरटन (46) के साथ छठे विकेट के लिए 87 और ल्यूक वुड (नाबाद पांच) के साथ आखिरी विकेट के लिए 57 रन जोड़े. उन्होंने इंग्लैंड के कुल स्कोर में 60 प्रतिशत से अधिक का योगदान दिया और अपनी पारी के दौरान वनडे क्रिकेट में 1000 रन पूरे किए. न्यूजीलैंड की तरफ से जाकरी फाकस ने चार, जैकब टफी ने तीन और मैट हेनरी ने दो विकेट लिए.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें