Last Updated:
Bhopal Winter Clothes Markets: मध्य प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है, जिसका असर सुबह-शाम दिखने लगा है. ऐसे में राजधानी भोपाल में भी गर्म कपड़ों के बाजार लगने शुरू हो गए हैं. ठंड को देखते हुए आप अगर गर्म कपड़े खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो भोपाल के कुछ बाजार सबसे बेस्ट हैं, जानिए पूरी डिटेल.
मध्य प्रदेश में बारिश के बाद अब तेजी से ठंड बढ़ सकती है. ऐसे में गर्म कपड़ों की जरूरत सुबह और शाम के समय सबसे ज्यादा पड़ने वाली है. राजधानी भोपाल के कुछ ऐसे बाजार भी है, जहां सर्दी के लिए गर्म कपड़े मिल रहे हैं.

भोपाल के न्यू मार्केट का बाजार सबसे सस्ता और अच्छा माना जाता है, जहां कम दाम में अलग-अलग वैरायटी के सर्दियों के ट्रेनिंग कपड़े मिल जाते हैं. इसमें खास तौर पर स्वेटर और जैकेट शामिल हैं.

न्यू मार्केट के पास ही टीटी नगर स्टेडियम के सामने तिब्बतन मार्केट भी लोगों की पहली पसंद होता है. यहां गर्म ऊनी और सूती कपड़े अच्छी क्वालिटी में मिल जाते हैं. साथ ही महिलाओं व पुरुषों से लेकर बच्चों तक के सभी गर्म कपड़े यहां मिलते हैं.

बता दें, इस मार्केट में मात्र 150 रुपए से लेकर गर्म कपड़े की शुरुआत होती है. इस बार सबसे अधिक लोग ऊनी कपड़े खरीदना पसंद कर रहे हैं, क्योंकि इस बार ठंड अक्टूबर माह से ही अपना रूप दिखाने लगी है.

इसके अतिरिक्त पुराने भोपाल के ताजुल मस्जिद के पास लगने वाले इस्तेमाल में भी सबसे सस्ते कपड़े मिल जाते हैं. सर्दियों के कपड़ों के लिए यहां लोग बड़ी संख्या में खरीदारी करने पहुंचते हैं.

अन्य जगहों की बात करें तो जहांगीराबाद स्थित लिली टॉकीज़ के सामने भी गर्म कपड़ों का बाजार लगता है. यहां लगभग 4 महीने तक गर्म कपड़ों का बाजार सजा रहता है, जहां सस्ते दाम में एक से बढ़कर एक कपड़े मिल जाते हैं.

इसके अलावा एमपी नगर क्षेत्र में भी तिब्बती मार्केट चलता है, जिसमें खासतौर पर अच्छी क्वालिटी के कपड़े देखने को मिल जाते हैं. यदि आप भी सर्दी के कपड़ों की खरीदारी करना चाहते हैं, तो भोपाल के मार्केट से कम दाम में अच्छी क्वालिटी के कपड़े खरीद सकते हैं.