एसपी ऑफिस में पुलिस कप्तान धर्मवीर सिंह जिले के सभी थाना प्रभारियों की क्राइम मीटिंग करते हुए।
ग्वालियर में एसएसपी धर्मवीर सिंह ने रविवार को क्राइम मीटिंग ली है। एसएसपी ने एक-एक थाना में अपराध का ग्राफ और उसके समाधान को लेकर चर्चा की है।
.
क्राइम मीटिंग में एसएसपी सिंह ने डबरा और भितरवार थाना प्रभारियों को बलात्कार के मामले में सुस्त चाल पर फटकार लगाई है। साथ ही मुरार, विश्वविद्यालय, बहोड़ापुर व जनकगंज थाना को सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर आंखे तरेरी हैं।
इसके अलावा थाना झांसी रोड और महाराजपुरा को अपराध पर कंट्रोल और अपराधियों की धरपकड़ के लिए शाबासी भी दी।
क्राइम मीटिंग में एसएसपी सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि ऐसे बदमाश जो जेल से जमानत पर बाहर निकलने के बाद फिर बदमाशी कर रहे हैं उन पर निगरानी रखें। उनकी जमानत निरस्त कराने के लिए कार्रवाई करें। अपराध के लिए जिले में कोई जगह नहीं है।
आदतन अपराधी जनता के लिए नासूर की तरह ग्वालियर में लगातार अपराध बढ़ने और उनके निराकरण पर बात करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने रविवार को पुलिस कंट्रोल सभागार में सभी थाना के प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली है।
बैठक में पुलिस कप्तान ने एक-एक थाना को चुनकर उनके यहां अपराध का ग्राफ, उसके निराकरण और बदमाशों पर प्रभावी कार्रवाई पर बातचीत की है।
बैठक में एसएसपी सिंह ने कहा कि आदतन अपराधी जनता के लिए नासूर की तरह होते हैं, इन्हें चिह्नित कर जमानत निरस्त कराएं और जल्द से जल्द इन्हें वापस जेल पहुंचाए। जिस कारण आमजन सुकून से रह सकें।
साथ ही पुलिस कप्तान ने लंबित सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंभीर अपराध, संपत्ति संबंधी प्रकरणों, वारंट तामीली, एनडीपीएस, लंबित सीएम हेल्पलाइन के त्वरित निराकरण हो।
लंबित महिला संबंधी अपराध, मर्ग एवं गंभीर अपराधों के निराकरण के लिए प्रयास किए जाए। पूर्व में दर्ज प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी त्वरित होनी चाहिए, जिससे वह फरियादी के लिए परेशानी ना बने।
एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह थाना प्रभारी के एक एक काम की समीक्षा करते हुए
महिला अपराध की थानावार समीक्षा समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने थानावार लंबित महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा की और प्रत्येक अपराध का स्टेटस जाना और गंभीर अपराधों के अनावश्यक रूप से लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निकाल न होने पर असंतोष जाहिर करते हुए फटकार लगाई।
उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। अपराधों को अनावश्यक लंबित रखना गंभीर लापरवाही है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीएम हेल्पलाइन पर दो को मिली शाबासी समीक्षा बैठक में जब सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की गई तो थाना प्रभारी महाराजपुरा धर्मेंद्र सिंह और झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह की सराहना की।
उनके थाने में सीएम हेल्पलाइन के निराकरण की प्रशंसा की। अन्य थानों में सीएम हेल्पलाइन पर गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए।
साथ ही 100 दिन से पुरानी सीएम हेल्पलाइन के निराकरण के लिए सीएसपी व एसडीओपी को निर्देशित किया कि वह पता लगाए कि इनके निराकरण में क्या कमी हो रही है।
नशे के खिलाफ चलाए अभियान एसएसपी धर्मवीर सिंह ने सभी अफसरों को निर्देश दिए कि अपराध की जड़ नशा है। इसकी रोक के लिए लगातार अभियान चलाए, जिससे आम जनता को परेशानी न हो।
साथ ही संपत्ति संबंधी अपराधों, माइनर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी, आर्म्स एक्ट, जुआ-सट्टा के खिलाफ अभियान चलाकर रोक लगाने के निर्देश दिए।
आदतन अपराधियों की बनाए लिस्ट करे कार्रवाई हाल ही में देखने में आया है कि पूर्व में दर्ज मामलों में जमानत पर आए बदमाश बदमाशी करते हैं। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। जिससे यह बदमाशी न करें। सबसे पहले इनकी जमानत खारिज कराए और इन्हें वापस जेल पहुंचाए।
फिल्ड में दिखे पुलिस सभी थाना प्रभारियों को कड़ाई से आदेश दिया कि थानों में तैनात बल ज्यादा से ज्यादा समय फिल्ड में दिखना चाहिए, ताकि आमजन बेखौफ रहे और अपराधियों में पुलिस का भय रहे। इस अवसर पर एएसपी विदिता डागर, एएसपी अनु बेनीवाल सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।