हम आपको बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।
.
| सुविधाएं जो, आपसे जुड़ी हैं… |
|
दिवाली-छठ पर चलेगी 3 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें
- रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल (01667/01668)
- रीवा-डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल (01703/01704)
- रीवा-हड़पसर स्पेशल (01751/01752)देखें पूरा शेड्यूल
नांदेड़ से पानीपत के बीच 2 ट्रिप स्पेशल ट्रेनें
- दिल्ली में आयोजित होने वाले 78वें अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम के मद्देनजर रेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नांदेड़ से पानीपत के बीच दो ट्रिप स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें भोपाल मंडल के इटारसी, रानी कमलापति और बीना स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।पढ़ें पूरी खबर
रानी कमलापति से निजामुद्दीन के बीच चलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन
- गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति–हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन शनिवार, 25 अक्टूबर को सुबह 7:30 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन विदिशा में सुबह 8:28 बजे, बीना में सुबह 9:50 बजे, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी में दोपहर 12:45 बजे, ग्वालियर में दोपहर 2:20 बजे, आगरा कैंट में शाम 4:45 बजे और मथुरा में शाम 6:00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन रात 8:15 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर पहुंचेगी।पढ़ें पूरी खबर
|
|
आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा
|
|
आज जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुति
- मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में 25 से 27 अक्टूबर, 2025 तक मड़ई उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आज मड़ई भील जनजातीय भगोरिया नृत्य, राठवा जनजातीय नृत्य और पिथौरा: भीली जल कथा” नृत्य-नाट्य की प्रस्तुति दी जाएगी।
परिसंवाद
- जनजातीय संग्रहालय में 27 एवं 28 अक्टूबर को दोपहर 01 बजे से त्रैमासिक परिसंवाद का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आज ‘रामाख्यानों में शत्रुघ्न चरित विषय पर वरिष्ठ साहित्यकार, शिक्षाविद् एवं पूर्व मंत्री उप्र सरकार डॉ. रवीन्द्र शुक्ल, झाँसी ( उत्तरप्रदेश) तथा ‘रामाख्यानों में श्रीराम चरित‘ विषय पर मुंबई विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ.करुणाशंकर उपाध्याय (मुंबई) वक्तव्य देंगे।
ट्राइबल एग्जीबिशन
- जनजातीय संग्रहालय में गोंड जनजातीय चित्रकार दिनेश श्याम की कृतियों की 65वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। यह प्रदर्शनी 30 अक्टूबर 2025 तक ‘लिखंदरा प्रदर्शनी दीर्घा’ में प्रतिदिन मंगलवार से रविवार तक देखी जा सकती है।
|
| कैंपस |
|
बीयू ने पीएचडी प्रवेश की डेट बढ़ाई
- बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय (बीयू) ने पीएचडी प्रवेश सत्र 2024-25 के नामांकन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। पहले यह 10 अक्टूबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 27 अक्टूबर 2025 कर दिया है। संशोधित अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थियों को नामांकन फॉर्म ऑनलाइन भरने के दो दिन के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय की नामांकन शाखा में जमा करनी होगी।
डीएलएड की परीक्षाएं 19 नवंबर से
- मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) फर्स्ट और सेकेंड ईयर द्वितीय अवसर परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 19 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
- इसके तहत फर्स्ट ईयर की परीक्षा 29 नवंबर और सेकेंड ईयर की परीक्षा 27 नवंबर तक आयोजित होंगी। मंडल ने स्पष्ट किया है कि कोई भी सार्वजनिक अथवा स्थायी अवकाश होने पर भी परीक्षाएं यथावत आयोजित की जाएंगी। इसमें कोई फेरबदल नहीं होगा।
|
काम की जरूरी लिंक्स
Source link