Last Updated:
Jasmine Gardening Tip : आपके गार्डेन में चमेली का फूल नहीं खिल पा रहै है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं हैं. यहां एक्सपर्ट ने शानदार टिप्स बताया है.
अक्सर आपने सुना होगा पौधा ग्रो कर रहा है, लेकिन फूल खिल नहीं रहे हैं. तब आपके काम यह आसान ट्रिक आने वाली है, जिसके बाद गार्डन में लगे चमेली के फूल न सिर्फ अच्छी तरीके से खिलेंगे बल्कि रंग-बिरंगे फूलों से बगीचा खिलखिला उठेगा.

सबसे पहले गमले का सही चयन करना होता है. जहां चमेली का पौधा लगाते समय ध्यान रखें, कि प्लास्टिक का गमला बिल्कुल ही न चुने क्योंकि यह पौधे मिट्टी के गमले में अच्छी तरह से फलते-फूलते हैं. प्लास्टिक के गमले से जड़ों को नुकसान होता है.

यदि आपने खाद और गमले का सही इस्तेमाल कर लिया. तब घर में या फिर गार्डन में सही जगह का चयन करना होता है. चमेली के पौधे को ऐसी जगह लगाना चाहिए, जहां पौधे को पर्याप्त मात्रा में धूप जरूर लगे.

यह सारी ट्रिक अपनाने के बाद समय-समय पर रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी डालना जरूरी होता है. यदि भरपूर सिंचाई चमेली के फूल को नहीं मिली, तब अपनाए गए यह सारे स्टेप फेल हो जाएंगे.

इसके बाद चमेली के फूल अच्छी तरह से खिल खिलाकर खिलने लगेंगे. बस फिर इतना सा ध्यान देना होगा कि पौधे की समय-समय पर कटाई छटाई होती रहे. जिससे पौधे में फूल और भी ज्यादा मात्रा में खिलने लगेंगे.

पौधे को लेकर खाद पर ध्यान देना जरूरी होता है क्योंकि पौधे को पोषण देने के लिए खाद का भरपूर प्रयोग करना चाहिए. जिसके लिए वर्मी कंपोस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है. जहां केंचुए से बनी खाद को इस्तेमाल करने से फूल बढ़ते हुए दिखाई देंगे.

जब फूल खिलने लगे. तब पौधे में किसी तरीके के कीट न लगे. इसका विशेष ध्यान देना होगा. जहां हर महीने नीम के तेल का छिड़काव करने से कीट नहीं लगेंगे. वहीं पौधा पुराना हो जाता है, तब डाली गई पुरानी मिट्टी को करैत कर नई मिट्टी डालें.