मुंबई टीम से निकाले गए पृथ्वी शॉ ने डबल सेंचुरी ठोक लिया बदला

मुंबई टीम से निकाले गए पृथ्वी शॉ ने डबल सेंचुरी ठोक लिया बदला


Last Updated:

Prithvi shaw hits double century: पृथ्वी शॉ ने महाराष्ट्र की ओर से छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में 141 गेंदों पर पहली डबल सेंचुरी लगाकर आलोचकों को करारा जवाब दिया है.

पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में लगाया दोहरा शतक

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे ओपनर पृथ्वी शॉ को खराब फॉर्म और अनुशासनहीनता की वजह से पिछले कुछ सालों में काफी कुछ सुनना और झेलना पड़ा है. टीम इंडिया से बाहर हुए और फिर इंडियन प्रीमियर लीग टीम ने भी बाहर कर दिया. मुंबई रणजी टीम से ड्रॉप किए जाने के बाद पृथ्वी ने महाराष्ट्र की तरफ से खेलने का फैसला लिया. रणजी ट्रॉफी में उन्होंने डबल सेंचुरी ठोककर वापसी की है.

सोमवार 27 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेलते हुए पृथ्वी शॉ ने डबल सेंचुरी जमाकर आलोचको को जवाब दिया. उन्होंने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के वक्त 41 रन बनाए थे और तीसरे दिन लंच ब्रेक के बाद आकर दोहरा शतक जमाया. महज 141 बॉल पर पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में अपनी ये डबल सेंचुरी पूरी की. महाराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए उनके फर्स्ट क्लास करियर की यह पहली डबल सेंचुरी है.



Source link