Last Updated:
भारत की महिला क्रिकेट टीम का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम से वूमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में होना है. ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के मुकाबले काफी ज्यादा मजबूत नजर आती है. हेड टू हेड रिकॉर्ड हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम के फेवर में नजर नहीं आते हैं.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वूमेंस वर्ल्ड कप 2025 का सेमीफाइनल मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 30 अक्टूबर को खेला जाना है. कागजों पर ऑस्ट्रेलिया की टीम बेहद मजबूत नजर आ रही है. वो इस टूर्नामेंट में अबतक एक भी मुकाबला नहीं हारे हैं. वहीं, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने प्वाइंट्स टेबल में नंबर-4 पर रहते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है. लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को मात दी थी. हालांकि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई बॉलर्स की खूब पिटाई की थी.
इंडिया वूमेंस बनाम ऑस्ट्रेलिया वूमेंस हेड टू हेड (INDW vs AUSW Head to Head ODI)
भारत और ऑस्ट्रेलिया की वूमेंस टीमों के बीच वनडे में अबतक 60 मैच खेले जा चुके हैं. इसमें से केवल 11 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है. ऑस्ट्रेलिया 49 मुकाबले अपने नाम कर चुका है. यह कहना गलत नहीं होगा कि छह में से केवल एक मैच ही भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ जीत पाती है. बाकि पांच में उसे हार का सामना करना पड़ता है.
भारत-ऑस्ट्रेलिया वूमेंस वनडे वर्ल्ड कप हेड टू हेड
अगर वर्ल्ड कप की बात की जाए तो इस मामले में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम का रिकॉर्ड भारत के मुकाबले काफी बेहतर है. दोनों टीमें कुल 14 बार वनडे वूमेंस वर्ल्ड कप में आमने-सामने आ चुकी हैं. भारतीय महिला क्रिकेट टीम केवल तीन बार ही जीत दर्ज कर पाई है. बाकी 11 बार ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम को जीत नसीब हुई.
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें